2026 भारत के नए युग का आगाज़! उपराष्ट्रपति बोले - संकल्पों को मिलेगी मजबूती, PM Modi की भी 'Blessings'

By रेनू तिवारी | Jan 01, 2026

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 भारत को और मजबूत राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती देगा। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कामना की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि यह वर्ष एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लोगों के सामूहिक संकल्प को सशक्त करे।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सुनियोजित और निर्णायक प्रहार किया गया; दुनिया को स्पष्ट संदेश मिला: सरकार

इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के अटूट संकल्प का एक सशक्त प्रमाण है।रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीकता व पेशेवर तरीके के साथ पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर सुनियोजित व निर्णायक प्रहार किया। मंत्रालय ने नववर्ष समीक्षा बयान में कहा, “इस अभियान ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और जो भी इसे प्रायोजित करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” 

इसे भी पढ़ें: West Bengal TMC vs EC War | 'वह आपा खो बैठे, उन्होंने मुझ पर उंगली उठाई', CEC ज्ञानेश कुमार के साथ मीटिंग पर अभिषेक बनर्जी का दावा

वक्तव्य में कहा गया है, “यह अभियान भारत के सैन्य इतिहास में एक निर्णायक क्षण और सैन्य सटीकता व राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।” पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। 

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह