'उम्मीद है बीजेपी बजट सत्र में अपने वादे पूरे करेगी', आतिशी ने रेखा गुप्ता सरकार पर कसा तंज

By अंकित सिंह | Mar 24, 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने सोमवार को भाजपा नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्तारूढ़ पार्टी आज (24 मार्च) से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगी। एएनआई से बात करते हुए विपक्ष की नेता ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले बहुत सारे वादे किए थे। हमें उम्मीद है कि इस बजट सत्र में वे वादे पूरे होंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'कबसे मिलेंगे 2500 रुपये, क्या ये जुमला था?' रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पहले एक बयान में कहा कि डीटीसी के कामकाज पर तीसरी सीएजी रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएगी। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में नवनिर्वाचित सरकार के उद्घाटन बजट सत्र से पहले औपचारिक 'खीर' तैयार की। वित्तीय कार्यवाही की एक अनूठी शुरुआत करते हुए, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "सभी नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और लोगों को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने अपने सुझाव दिए, साथ ही हमारे नेतृत्व को भी, जिसके तहत हमने यह बजट तैयार किया है।"

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है