दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने तक जारी रखूंगी लड़ाई: निर्भया की मां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि वह अपनी बेटी के सामूहिक बलात्कार और हत्या के दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने तक लड़ाई जारी रखेंगी। दिल्ली की अदालत ने दोषियों के डेथ वारंट पर अमल को शुक्रवार को टाल दिया, जिसके तुरंत बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। देवी ने पत्रकारों से कहा कि उनकी उम्मीदें टूट चुकी हैं लेकिन वह लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा,  इन दरिंदों को जीने का कोई अधिकार नहीं है। हम व्यवस्था से निराश होते जा रहे हैं। दोषियों को फांसी दिये जाने तक लड़ाई जारी रखूंगी।

इसे भी पढ़ें: निर्भया के दोषी पवन गुप्ता की याचिका खारिज, अगले आदेश तक टली फांसी

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में चारों दोषियों पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा, अक्षय कुमार और मुकेश कुमार सिंह के डेथ वारंट पर अमल को अगले आदेश तक के लिये टाल दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने फांसी पर रोक लगाने की दोषियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया। दोषियों की फांसी एक फरवरी को मुकर्रर की गई थी।

इसे भी देखें: Nirbhaya की माँ ने कहा- इतना इंतजार कर लिया थोड़ा और सही

प्रमुख खबरें

ईरान से नहीं था कोई खतरा, इजरायल की वजह...अमेरिकी प्रशासन में युद्ध को लेकर पड़ी फूट, ट्रंप के टॉप अधिकारी ने दिया इस्तीफा!

IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

हमसे न हो पाएगा, तालिबान से निपटने में लगे हैं, आप अपना खुद देख लो...मुनीर ने सऊदी-पाक के NATO वाले समझौते से झाड़ लिया पल्ला?

CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान