Hormonal Imbalance: हॉर्मोन्स की गड़बड़ी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, इन आसान तरीकों से करें कंट्रोल

By एकता | Mar 30, 2022

गलत लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी की वजह से आज कल हर दूसरा व्यक्ति हॉरमोनल इमबैलेंस की समस्या से पीड़ित हैं। हॉरमोनल इमबैलेंस की समस्या बेहद ही आम हैं पर यह आम समस्या कई गंभीर समस्या को बढ़ावा देती हैं। इसलिए वक़्त रहते हॉरमोनल इमबैलेंस की समस्या को कंट्रोल करना बेहद जरुरी है। जब शरीर में हॉरमोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है तो नींद न आना, चेहरे पर पिंपल्स होना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों की पहचान करके और लाइफस्टाइल, खानपान में बदलाव करके आप इस समस्या को गंभीर होने से पहले कंट्रोल कर सकते हैं। आज के अपने इस लेख में हम कुछ घरेलू उपाय बताएँगे जिनकी मदद से आप हॉरमोनल इमबैलेंस की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोजाना करें छाछ का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई दमदार फायदे


हॉरमोनल इमबैलेंस के लक्षण

- नींद की कमी या बिल्कुल भी नींद नहीं आना।

- अचानक वजन का बढ़ना।

- गैस, कब्ज जैसी समस्या होना।

- हर समय थका हुआ महसूस करना।

- हर समय तनाव, चिंता और चिड़चिड़ापन महसूस करना।

- ज्यादा प्यास लगना।

- ज्यादा ठंड या गर्मी लगना।

- बालों का झड़ना और पिंपल निकलना।

- बहुत पसीना आना।

- सेक्स की इच्छा में कमी होना।

- अनियमित पीरियड्स होना।

 

इसे भी पढ़ें: मसूड़ों से आता है खून? इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं इस समस्या से आराम


हॉरमोनल इमबैलेंस कंट्रोल करने के उपाय

- जब किसी के शरीर में हॉरमोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है तो उस व्यक्ति को प्रोटीन डायट लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आप अंडे और चिकन का सेवन कर सकते हैं। अगर आप वेजीटेरियन हैं तो दाल और सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं।

- हॉरमोनल बैलेंस करने के लिए आप अपनी डाइट में ग्रीन टी शामिल कर सकते हैं। ग्रीन टी में थियानाइन नामक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है। यह तत्व हॉरमोनल बैलेंस करने में मदद करता है।

- हॉरमोनल बैलेंस करने के लिए आप अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज और सूखे मेवे भी शामिल कर सकते हैं। इनमें मौजूद ओमेगा 3 व 6 हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

- हॉरमोनल इमबैलेंस को ठीक करने के लिए अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज या योग शामिल करें। आपका शरीर जितना एक्टिव रहेगा हॉर्मोन्स उतने कंट्रोल में रहेंगे।

- हॉरमोनल इमबैलेंस को ठीक करने के लिए अच्छी डाइट लें। आप ओट्स, दही, नारियल पानी, ताज़ा फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

मणिशंकर अय्यर का बड़ा दावा: MK Stalin बनेंगे INDIA गठबंधन के Kingmaker, Rahul Gandhi की राह होगी आसान

T20 World Cup: Pakistan पर बड़ी जीत के बावजूद Team India में तनाव, Kuldeep Yadav पर क्यों भड़के सीनियर्स?

Periods Delay को न करें Ignore, हो सकते हैं PCOS-Thyroid के लक्षण, जानें डॉक्टर की राय

Team India से हार पर Pakistan के Dressing Room में मातम, कोच Mike Hesson ने खोला हर राज