Hormuz बंद, भारत को मिला गैस का खजाना, टेंशन में अरब देश!

By अभिनय आकाश | Apr 13, 2026

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट फिर से आने लगी है। स्टेट ऑफ हॉर्बुज में फंस गए हैं जहाज और दुनिया की सांसे फिर से अटक गई है डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद। लेकिन इसी बीच भारत ने एक ऐसा दांव चला जिसने अरब देशों को भी सोचने पर मजबूर कर डाला। जी हां, ओसा के समुंदर के नीचे एक ऐसा खजाना मिला है जो भारत की किस्मत बदल सकता है। हाल ही में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव इतना बढ़ चुका है कि पूरी दुनिया की नजरें सिर्फ एक ही जगह पर टिक गई है और वह जगह है स्टेट ऑफ हॉर्मोज। यानी यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है। भारत के कई तेल और गैस से भरे जहाज भी यहीं पर फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सिर्फ नौ जहाज ही भारत पहुंच पाए हैं जबकि 15 जहाज अभी भी रास्ते में अटके हुए हैं। हालांकि युद्ध विराम का ऐलान हो चुका था लेकिन उसके बाद ईरान अमेरिका की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला और यह मध्यस्था की डील भी पाकिस्तान की ओर से थी जो कि बैक फायर कर गई। लेकिन खतरा और बढ़ता चला गया। इसलिए भारतीय नेवी और सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर है। अब इस पूरे संकट ने भारत को एक बहुत बड़ा सबक दिया है कि अगर ऊर्जा के लिए आप किसी एक क्षेत्र पर निर्भर हैं तो आपकी अर्थव्यवस्था हमेशा खतरे में रहेगी और यही वजह है कि भारत ने पिछले दो से तीन सालों में अपनी ऊर्जा नीति को पूरी तरह से बदल दिया है। अब फोकस है एनर्जी इंडिपेंडेंस यानी कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और इसी मिशन में सबसे बड़ा ब्रेथ मिला है भारत को ओसा के महानदी बेसिन में। बंगाल की खाड़ी के नीचे छिपा यह क्षेत्र अब भारत के लिए सबसे बड़ा गेम चेंजर बन सकता है। 

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!