Varun Dhawan की फिल्म Bhediya का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, थ्रिलर-सस्पेंस से है भरपूर

By एकता | Oct 19, 2022

अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सनन की फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 19 अक्टूबर को जियो स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स द्वारा इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर किया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इसमें वरुण को भेड़िए के रूप में देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। वहीं कृति के दमदार अभिनय से भी लोग काफी इम्प्रेस नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Gauahar Khan संग रिश्ते में थे Sajid Khan, सगाई होने के बावजूद टूट गया था रिश्ता, निर्माता का Character बना वजह

'भेड़िया' के ट्रेलर के सीन देखकर लोगों के रोंगटे खड़े होने वाला है, वहीं इसके डायलाग सुनकर लोग हंस-हंसकर पागल होने वाले हैं। ट्रेलर के विजुअल इफ़ेक्ट भी देखने लायक है। इसके अलावा इसमें वरुण और कृति का रोमांस भी दिखाया गया है। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने लायक होने वाली है। बता दें, वरुण और कृति पहली बार ऑनस्क्रीन साथ में नजर आने वाले हैं। 'भेड़िया' 25 नवबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप