‘भयावह हिंसा’ भाजपा को शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव संपन्न होने के कुछ दिनों बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि “भयावह हिंसा” भी भाजपा को चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकती। शाह ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव की तुलना में अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है जो लोगों द्वारा उस पर जताए गए भरोसे में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “पश्चिम बंगाल में भयावहहिंसा भी भाजपा को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकी। भाजपा ने पिछले चुनाव से अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली है, जो लोगों के भरोसे में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत है।”

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 37 बताई है। अब तक घोषित परिणामों के अनुसार, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कुल 63,219 में से 35,000 से अधिक ग्राम पंचायत सीटें जीत ली हैं।भाजपा ने लगभग 10,000 सीटें जीतीं, जबकि वाम-कांग्रेस को लगभग 6,000 सीटें मिलीं। टीएमसी ने सभी 20 जिला परिषदों में 880 सीटें लेकर जीत हासिल की है, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा ने कुल 928 में से 31 सीटें जीती हैं।कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन ने 15 सीटें हासिल कीं, जबकि अन्य ने शेष दो सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ दल 6,450 से अधिक पंचायत समिति सीटों पर विजयी हुआ। भाजपा ने लगभग 1,000 सीटें जीतीं जबकि माकपा और कांग्रेस ने क्रमशः 180 और 260 से अधिक सीटें जीतीं।

प्रमुख खबरें

व्रत में Satvik Food ही क्यों खाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पूरी परंपरा

VVS Laxman बने Asian Games में Team India के हेड कोच, 28 सितंबर को होगा पहला मुकाबला

MP में GeM पोर्टल पर कंप्यूटर खरीद में 10.99 करोड़ का फर्जीवाड़ा, EOW ने दर्ज किया केस

Minneapolis में गोलीबारी से दो की मौत, संदिग्ध मृत मिला और पुलिसकर्मियों समेत 5 घायल