कोरोना से बिगड़ी पाकिस्तान की हालात, मरीजों की संख्या 6 लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोविड-19 की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है और संक्रमण के नए मामलों में भारी वृद्धि से अस्पतालों की क्षमता नाकाफी साबित हो रही है। मीडिया में बृहस्पतिवार को आई खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,974 नए मामले आए जबकि इस अवधि में 98 मरीजों की मौत दर्ज की गई। खबर के मुताबिक 20 जून 2020 के बाद संक्रमण के मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। 20 जून को एक दिन में 5,948 नए मामले सामने आए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अबतक देश में कोविड-19 के 6,72,931 मामले आए हैं जिनमें से 14,530 मरीजों की मौत हुई है जबकि 6,05,274 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर