मेजबान मिस्र ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के अंतिम 16 में जगह पक्की की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

काहिरा। मोहम्मद सालाह ने अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स का अपना पहला गोल दागा जिससे मेजबान मिस्र ने बुधवार को कांगो गणराज्य को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह पक्की की। अहमद अलमोहम्मदी ने 25 मिनट में सालाह के क्रास को गोल में बदलकर मिस्र को बढ़त दिलाई। लीवरपूल के स्टार सालाह ने इसके बाद मध्यांतर से ठीक पहले एक और गोल दागकर स्कोर 2-0 किया जो निर्णायक साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें: लाइके मार्टन्स के जबरदस्त गोल से नीदरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन मिस्र को हालांकि भाग्य का सहारा भी मिला। पहले हाफ में कांगो की टीम के दो शाट क्रास बार से टकराए। मिस्र ने हालांकि धैर्य बरकार रखा और ग्रुप ए से शीर्ष पर रहते हुए नाकआउट में जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत