Agra Crime | खून से लाल हुआ होटल का कमरा: शराब, शबाब और फिर खूनी विवाद, महिला ने अपने साथी को बेरहमी से मारा

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2026

ताजनगरी आगरा के एक होटल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के भीतर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। आरोप है कि मृतक की महिला साथी ने मामूली विवाद के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात बेहद खौफनाक थी। आरोपी महिला ने पहले 36 वर्षीय खिल्लो के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया, जिससे वह संभल नहीं सका। इसके बाद महिला ने धारदार हथियार से उस पर तब तक हमला किया जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई।

इसे भी पढ़ें: Reserve Bank of India का नकदी प्रबंधन: VRRR नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली से वापस लिए ₹2 लाख करोड़

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में खिल्लो का खून से लथपथ शव मिला और आरोपी महिला भी कमरे में मौजूद थी, जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि हत्या की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है हालांकि कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

India और Japan के बीच रोमांचक Cricket मैच के बाद Sachin Tendulkar ने की जापानी टीम की तारीफ

Supreme Court ने संवैधानिक मुद्दों के लिए CJI से पांच जजों की स्थायी पीठ बनाने का आग्रह किया

Yastika Bhatia के शतक के बाद भी India A महिला टीम दूसरा वनडे ऑस्ट्रेलिया से 2 विकेट से हारी

T20 Cricket में Abhishek Sharma ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 1 साल में 10वीं बार हुए शून्य पर आउट