दिल्ली के पहाड़गंज में मकान गिरा, बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार देर शाम मकान गिरने से साढ़े तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खन्ना मार्केट के नजदीक इमारत गिरने की सूचना अपराह्न आठ बजकर 40 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि तत्काल मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: स्विस बैंकों में भारतीयों का धन बीते साल 50 प्रतिशत बढ़कर 30,500 करोड़ रुपये हुआ

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि पहाड़गंज के मुख्य बाजार में मौजूद चार मंजिला इमारत जर्जर अवस्थ में थी और पहली मंजिल पर केवल एक परिवार रह रहा था जबकि भूतल पर कई दुकानें थीं।

प्रमुख खबरें

कर्तव्य पथ पर शहादत: महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप सील करने गए IOC अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या, 2005 के मंजूनाथ कांड की यादें ताजा

Tamil Nadu के अस्पतालों में दवाओं पर त्रिभाषा फॉर्मूले का DMK ने किया कड़ा विरोध

Amazon Great Indian Festival Sale: 8 अक्तूबर से शुरू, iPhone 16 और Samsung फोन्स पर भारी छूट

Rise And Fall S2 | राइज़ एंड फ़ॉल 2 को लगा दोहरा झटका! तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने अपनी मर्ज़ी से छोड़ा शो? जानिए असल वजह क्या है?