Houston में भारतीय समुदाय ने मनाया 80वां Independence Day, महावाणिज्य दूतावास में फहराया ध्वज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

सीमा हाखू काचरू ह्यूस्टन (अमेरिका), 16 अगस्त अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर परिसर की सीढ़ियों और रेलिंग को गेंदे की मालाओं तथा ध्वज के तीन रंगों की झालरों से सजाया गया था। ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोग गर्मी के बावजूद सुबह-सुबह बड़ी संख्या में महावाणिज्य दूतावास पहुंचे।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार जताया और उनसे ‘विकसित भारत’ की यात्रा में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। इस समारोह में देशभक्ति के गीत गाए गए, ‘विकसित भारत’ विषय पर विशेष रूप से तैयार चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और ‘भारत को जानिए’ प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में निर्वाचित अधिकारियों और नगर निकाय संगठनों के नेताओं के एक प्रमुख प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति रेणु खटोर, फोर्ट बेंड काउंटी के न्यायाधीश डेनियल वोंग, हैरिस काउंटी की आयुक्त लेस्ली ब्रियोनेस, फोर्ट बेंड के आयुक्त डेक्सटर मैककॉय, शुगर लैंड नगर परिषद के सदस्य संजय सिंघल, अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन के क्षेत्रीय निदेशक जे गुएरेरो और न्यायाधीश जूली मैथ्यू एवं सुरेंद्रन पटेल शामिल थे। महावाणिज्य दूतावास में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंजूनाथ ने ‘इंडिया हाउस ह्यूस्टन’ स्थित ओ. पी. जिंदल सेंटर में आयोजित एक समारोह में भारतीय समुदाय के नेताओं और सदस्यों के साथ भाग लिया।

प्रमुख खबरें

1 October History: भाषायी आधार पर Andhra Pradesh का गठन और कई ऐतिहासिक घटनाएं

UP पुलिस SI भर्ती पर हाई कोर्ट का बड़ा चाबुक! नियुक्ति पत्र बांटने पर रोक, आंसर की के खेल से फंसा 12 हजार युवाओं का भविष्य!

Prabhasakshi NewsRoom: Smit Machchhar की बहादुरी के कायल हुए Modi, Trump और Netanyahu, दुनियाभर के अखबारों ने की Indian Captain की जमकर तारीफ

International Day for Older Persons: वृद्ध व्यक्ति परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की जीवित पूंजी हैं!