By अभिनय आकाश | Sep 26, 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। हूती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर कई हवाई हमले किए। सऊदी ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने राजधानी रियाद की ओर भेजे गए हूतियों के दो ड्रोन और दक्षिण सीमावर्ती इलाके खमीज मुशैद को निशाना बनाने वाली एक बैलेस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया। हालांकि हुती विद्रोहियों ने कहा कि उनका जो ऑपरेशन था वह सफल हुआ। इसके साथ ही आभा और जाजान समेत कई इलाकों में हवाई खतरे की चेतावनी जारी की गई। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता के मुताबिक यमन से रियाद की दिशा में दो ड्रोन लॉन्च किए गए थे। सऊदी एयर डिफेंस ने दोनों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा खमीज मुशैद की ओर दागी गई एक बैलेस्टिक मिसाइल को भी रोकने का दावा किया गया है। खमीज मुशैद सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में स्थित है और वहां एक प्रमुख एयरबेस भी है। सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक रात के दौरान आभा और जजान में संभावित हवाई खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया। अधिकारियों ने लोगों को आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और खतरे की स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी। यह पहली बार नहीं है जब हाल के दिनों में हूतियों ने सऊदी अरब को निशाना बनाया हो। इससे पहले 19 सितंबर को भी रियाद की ओर बैलेस्टिक मिसाइल दागे जाने की खबर सामने आई थी।
हाल के दिनों में हूतियों की सैन्य गतिविधियां बढ़ने के साथ सऊदी ऊर्जा ढांचे और समुद्री व्यापार मार्गों को लेकर भी चिंता बढ़ी है। अमेरिका, ईरान, तनाव और हूतियों के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे में अगर वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ती, तो अमेरिकी हमले दोबारा शुरू हो सकते हैं। तो, यमन और सऊदी अरब में भी तनाव बढ़ने की आशंका बनी रहेगी। हालांकि अमेरिकी सैन्य कारवाही की भविष्य के स्वरूप और समय को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। फिलहाल सऊदी अरब के लिए तत्काल चुनौती अपने शहरों और महत्वपूर्ण सैन्य एवं ऊर्जा ठिकानों को होती ड्रोन और मिसाइल हमलों से बचाने की है। अब देखना यह होगा कि हुती विद्रोही आगे क्या कदम उठाएंगे। यमन में जंग सऊदी अरब ने शुरू की है लेकिन इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे अंसारुल्लाह। हूतियों का रुख देखकर लगने लगा है कि सऊदी अरब ने गलत पंगा ले लिया है। सऊदी ने साल 2015 से भी सबक नहीं लिया और यमन में हूतियों पर अटैक कर दिया। इसके बाद हूती अंसारुल्लाह लगातार सऊदी अरब पर हमलावर हैं। अब बड़ी खबर यह आ रही है कि यमन के वेस्ट यानी पश्चिम में स्ट्रेटेजिक तौर पर बेहद अहम शहर हैस पर हुती जंगजुओं ने फिर से कंट्रोल हासिल कर लिया है।