बाब अल-मंदेब पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब पाइपलाइन बंद

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हमलों की आग सिर्फ ईरान, इजराइल या यमन तक सीमित नहीं दिखाई दे रही। सऊदी अरब की एक बेहद अहम तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला हुआ है। दावा है कि कई ड्रोन इराक की तरफ से आए और उन्होंने सऊदी अरब के पूर्वी तेल क्षेत्रों को लाल सागर के यानबू बंदरगाह से जोड़ने वाली पाइपलाइन को निशाना बनाया। हमले के बाद पाइपलाइन को अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ा है। इस हमले में नुकसान और कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। यह पाइपलाइन सऊदी अरब के लिए इसलिए बेहद अहम मानी जाती है क्योंकि इसके जरिए तेल को हॉर्मोस स्ट्रेट से बचाते हुए लाल सागर के रास्ते भेजा जा सकता है। यानी अगर फारस की खाड़ी और हॉर्मोस स्ट्रेट के रास्ते में खतरा बढ़ता है तो यह पाइपलाइन सऊदी अरब के लिए तेल निर्यात का एक अहम वैकल्पिक रास्ता बन सकती है। लेकिन अब इसी वैकल्पिक रास्ते पर भी हमला होने के बाद सऊदी अरब की चिंता बढ़ गई है। 

इसे भी पढ़ें: बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम


शुक्रवार को सऊदी अरब के हवाई हमलों ने यमन के मोखा एयरपोर्ट को निशाना बनाया। यह हमला उस वक्त हुआ जब ईरान समर्थित हूदी विद्रोही एक दिन पहले ही रणनीतिक बंदरगाह शहर मोखा में दाखिल हुए थे। मोखा में यहूदियों की एंट्री को वर्षों से उनकी सबसे बड़ी क्षेत्रीय बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है मोखा की लोकेशन। मोखा के पास ही अबबाब अल मंदीब जलडमरू मध्य है। यही वह समुद्री रास्ता है जो लाल सागर को अदन की खाड़ी और आगे हिंद महासागर से जोड़ता है। आसान भाषा में समझे तो दुनिया का एक बड़ा हिस्सा इस समुद्री रास्ते से गुजरता है। खबरों के मुताबिक दुनिया के करीब 12% सामान की आवाजाही इस जल डमरू मध्य के जरिए होती है। ये वजह है कि हूतियों का मोखा के करीब पहुंचना सिर्फ यमन की जंग का मामला नहीं है बल्कि इसका असर दुनिया भर के शिपिंग तेल गैस की सप्लाई पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि मोखा में प्रवेश के बाद होती बाब अल मंदे स्ट्रीट के करीब 80 कि.मी. के दायरे में पहुंच गए हैं। पहले से लाल सागर और बाब अलमदेव के आसपास जहाजों पर हमलों के कारण शिपिंग कंपनियां परेशान हैं। लॉयर्ड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के आंकड़ों के मुताबिक हूती हमलों के बाद इस समुद्री रास्ते से शिपिंग गतिविधियों में करीब 60% गिरावट देखी गई है। अब चिंता यह है कि अगर मोखा और बाब अलमदेव के आसपास लड़ाई और तेज हुई तो समुद्री व्यापार पर दबाव और बढ़ सकता है। 
 

प्रमुख खबरें

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं