Israel-Hamas के सीजफायर के बीच हूतियों ने उठाया बड़ा कदम, 2023 से बंधक बनाए 25 लोगों को किया रिहा

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2025

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक साल से अधिक समय तक कैद में रहने के बाद व्यापारी जहाज गैलेक्सी लीडर के 25 सदस्यीय चालक दल को रिहा कर दिया। बहामास-ध्वजांकित जहाज को हूतियों द्वारा लाल सागर में यमनी तट से पकड़ लिया गया था। चालक दल के सदस्यों को ओमान को सौंप दिया गया। हूतियों ने इस बात पर जोर दिया कि रिहाई इजरायल और फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह हमास के बीच गाजा युद्ध में युद्धविराम के साथ समन्वय का हिस्सा है। विद्रोही संगठन के सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल ने कहा कि क्रू की रिहाई गाजा के साथ हमारी एकजुटता और युद्धविराम समझौते के समर्थन के अंतर्गत की गई है। 

इसे भी पढ़ें: आश्रय स्थलों में रह रहे कई फलस्तीनी मलबे में बदल चुके घरों में लौटने के इच्छुक नहीं

हालांकि ओमानी रॉयल एयर फोर्स के एक जेट विमान ने पहले यमन के लिए उड़ान भरी और हूती की घोषणा के लगभग एक घंटे बाद फिर उड़ान भरी। हूती विद्रोहियों ने कहा कि हमास की ओर से भी जहाज के चालक दल के 25 सदस्यों को रिहा करने को लेकर आग्रह किया गया था। चालक दल के सदस्यों में फिलीपीन, बल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन और मैक्सिको के नागरिक शामिल हैं। हूती बलों ने 19 नवंबर, 2023 को गैलेक्सी लीडर पर कब्जा कर लिया। यह गाजा पर इजरायली आक्रमण शुरू होने के तुरंत बाद हुआ। हौथी सेनाएं समुद्र में गैलेक्सी लीडर पर सवार हो गईं और उसे उत्तरी यमन में हौथी-नियंत्रित होदेइदाह बंदरगाह तक ले गईं।

प्रमुख खबरें

Kajri Teej 2026: जानिए चंद्रमा को Arghya देने का धार्मिक महत्व और Marital Bliss के लिए पारंपरिक पूजा विधि

10 मिनट के टी ब्रेक ने बचा ली 28 लोगों की जान! Nepal से लौटे तीर्थयात्रियों ने सुनाई खौफनाक कहानी

Salman Khan और Shiva Rajkumar की फिल्मों में Monster Title का क्लैश? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

New York में Mohan Bhagwat ने धर्म और मानवता पर दिया संदेश, बोले- धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन इंसानियत एक है