एसी रूम कहीं चुरा ना ले आपकी स्किन का ग्लो? जानिए कैसे करता है नुकसान

By मिताली जैन | May 17, 2026

आज जब भारत दुनिया के सबसे ज्यादा गर्मी वाले देशों में शामिल हो गया है तो लोग गर्मी और तपन से निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने लगे हैं। इन उपायों में एसी का इस्तेमाल करना बेहद ही आम है। अक्सर हम लोग पूरा दिन एसी रूम में बैठना पसंद करते हैं, जिससे बाहर की तपिश का अहसास ही ना हो। हो सकता है कि आप भी पूरा दिन एसी चलाकर बैठती हों।

खो जाती है स्किन की नमी

अगर आप लंबे समय तक एसी रूम में रहते हैं तो इससे स्किन की प्राकृतिक नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है, क्योंकि ऐसे कमरों की स्किन ज्यादा रूखी होती है। हो सकता है कि लगातार ऐसे रूम में रहने की वजह से आपको स्किन में खिंचाव महसूस हो या फिर होंठों के फटने व डल चेहरे की समस्या का सामना करना पड़े। खासतौर से, अगर आपकी स्किन पहले से ही रूखी या सेंसेटिव है तो ऐसे में आपकी स्किन पर जल्द असर नजर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Hair Dye: बालों में चाहिए Wine Red जैसा कलर? केमिकल नहीं, इस Natural Hair Dye से मिलेगा जबरदस्त लुक

स्किन दिखने लगती है बूढ़ी 

आपको शायद पता ना हो, लेकिन लगाातर एसी में रहने से आपकी स्किन समय से पहले ही बूढ़ी नजर आ सकती है। दरअसल, जब आप लंबे समय तक एसी में रहते हैं तो इससे आपकी स्किन डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में स्किन की टाइटनेस कम होने की वजह से फाइन लाइन्स, रिंकल्स और आंखों के नीचे झुर्रियां नजर आ सकती हैं।  

हो सकती है एक्ने की समस्या

आपको शायद पता ना हो, लेकिन एसी आपकी स्किन में एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है। फिर चाहे आपकी स्किन ऑयली ही क्यों ना हो? दरअसल, एसी की वजह से आपकी स्किन बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है। ऐसे में स्किन उसकी भरपाई करने के लिए अतिरिक्त तेल बनाना शुरू कर देती है। जिससे क्लॉग पोर्स, छोने दाने या एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। आसान शब्दों में समझा जाए तो एसी की वजह से स्किन पहले सूखती है, फिर तेल ज्यादा बनने लगता है। जिसकी वजह से एक्ने हो जाते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार