अनुच्छेद 370 हटने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा बल कैसे जीत रहे हैं कश्मीरवासियों का दिल

By नीरज कुमार दुबे | Aug 03, 2021

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की खास पेशकश अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से कितना बदला जम्मू-कश्मीर में आप सभी का स्वागत है। आज बात करेंगे कश्मीरी युवाओं की मदद के लिए भारतीय सेना की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों की। वैसे तो सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कोरोना काल में मानवीय सहायता के अनेकों काम किये हैं चाहे वह मुफ्त राशन का वितरण हो, चिकित्सा जाँच शिविरों का आयोजन हो या रातोंरात अस्थायी कोविड अस्पताल बनाकर चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने की बात हो, हमारे बलों ने शानदार काम किया। इसके अलावा कश्मीरी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिलाने, आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने आदि जैसे कार्य किये जा रहे हैं। इसके साथ ही महिला सुरक्षा बलों की तैनाती से स्थानीय महिलाओं और युवतियों में भी नये विश्वास का आगाज हुआ है। आइये आपको लिये चलते हैं गांदरबल। असम राइफल्स की महिला सैनिकों ने गांदरबल जिले के कंगन में आर्मी गुडविल स्कूल की छात्राओं के साथ बातचीत का सत्र रखा। घाटी में इन महिला सैनिकों की तैनाती के साथ ही मध्य कश्मीर में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहा है। ये महिला सुरक्षा बल युवा महिलाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद कश्मीर के खिलाड़ियों को क्या लाभ हुआ ?

आपको कैसी लगी प्रभासाक्षी की पेशकश इसके बारे में राय जरूर दीजियेगा और हाँ 6 अगस्त तक विशेष रूप से चलने वाली हमारी इस श्रृंखला को अवश्य देखते रहिये क्योंकि बदलते कश्मीर की कहानी सबकी जुबां पर होनी ही चाहिए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार