सरकार यह कैसे कह सकती है उसके पास माल्या से जुड़ी जानकारी नहीं: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को केंद्र सरकार के उस बयान की आलोचना की जिसमें सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कहा था कि उसे ब्रिटेन में चल रही “गोपनीय” कार्यवाही की जानकारी नहीं है जिससे भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को भारत में प्रत्यर्पित करने में देर हो रही है। शराब का कारोबारी विजय माल्या, कथित तौर पर लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत में वांछित है और वर्तमान में ब्रिटेन में रह रहा है। केंद्र सरकार ने सोमवार को न्यायालय को बताया था कि माल्या को तब तक प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता जब तक ब्रिटेन में उसके विरुद्ध चल रही ‘न्यायिक और गोपनीय’ कार्यवाही समाप्त नहीं हो जाती। 

प्रमुख खबरें

Indian Share Market से FPI निकासी ₹3.04 लाख करोड़ पार, 2026 में भारी बिकवाली

जंतर-मंतर मार्च के दौरान John Brittas समेत कई प्रदर्शनकारी दिल्ली में हिरासत में लिए गए

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani

देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं, पढ़ें रविवार दोपहर की बड़ी सुर्खियां