ऐसा कैसे हो सकता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा न हो: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

पालीगंज (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाने का विरोध करने को लेकर बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि केवल आक्रामक रणनीति अपनाकर ही आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है, जैसा कि उनकी सरकार ने किया। मोदी ने कहा, ‘‘महामिलावटी कहते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है। ऐसा कैसे हो सकता है, जबकि आतंकवादी हमलों के कारण कितने आम लोगों की जान गई है?’’

इसे भी पढ़ें: देशहित के मामले में बसपा अध्यक्ष की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी अनफिट: मायावती

प्रधानमंत्री ने सैम पित्रोदा के ‘‘हुआ तो हुआ’’ बयान को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि यह 1984 के सिख विरोधी दंगोंको लेकर विपक्षी दल के ‘‘अहंकार’’ को दर्शाता है। उन्होंने लालू प्रसाद के राजद का नाम लिए बगैर उस पर भी निशाना साधा और सत्ता हासिल करने के लिए जाति समर्थन का इस्तेमाल करने एवंकार्यकर्ताओं के योगदान को नजरअंदाज करके परिवार के लोगों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने सत्ता में रहने के दौरान अपराधीकरण को कथित बढ़ावा देने और गरीबों के जीवनस्तर में सुधार के लिए नवोन्मेष करने में ‘‘नाकाम’’ रहने को लेकर भी राजद की आलोचना की।

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा