Assam को धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई? ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कहा, भड़क गए हिमंता बिस्वा सरमा

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन और बांग्लादेश संकट के बीच समानता बताते हुए पड़ोसी राज्य का उल्लेख किया। ममता बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि अगर बंगाल जलता है, तो असम और दिल्ली भी जलेंगे वाले बयान को लेकर हिमंत सरमा ने कहा कि तृणमूल प्रमुख अपनी असफलता की राजनीति से भारत में आग लगाने की कोशिश कर रही हैं। सरमा ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी), आपकी असम को धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी खून भरी आंखें मत दिखाओ। अपनी विफलता की राजनीति से भारत को आग लगाने की कोशिश मत करो। असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता।

इसे भी पढ़ें: ममता सरकार पर BJP का वार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- सजा दिलाने की बजाए दोषियों को बचाने में लगी हैं CM

तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए, ममता बनर्जी ने बंद (हड़ताल) के दौरान हिंसा और राज्य सचिवालय तक 'नबन्ना अभिजन' विरोध मार्च को लेकर भाजपा पर हमला किया। सरकारी आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले से निपटने के तरीके पर तृणमूल सरकार को गंभीर आलोचना और बड़े पैमाने पर विरोध का सामना करना पड़ा है। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश