Nicolas Maduro का भारत कनेक्शन! सत्य साईं बाबा के भक्त कैसे बने वेनेजुएला के राष्ट्रपति?

By अभिनय आकाश | Jan 05, 2026

वेनेजुएला के राष्ट्रपति माधुरो को आज दुनिया का विवाद और सख्त शासक के रूप में जानती है। लेकिन सत्ता के शिखर तक पहुंचने से पहले उनका जीवन बेहद साधारण और संघर्षों से भरा रहा है। उनकी कहानी केवल राजनीतिक तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें मेहनतकश जीवन ट्रेड यूनियन आंदोलन और भारत के एक आध्यात्मिक गुरु से जुड़ा अनोखा विश्वास भी शामिल है। माधुरो का जन्म 23 नवंबर 1962 को वेनेजुएला के राजधानी काराकस में एक साधारण परिवार में हुआ थाउनके पिता मजदूर संगठनों से ही जुड़े थेजिससे सामाजिक असमानता और श्रमिक अधिकारियों के मुद्दों, माधुरों ने बचपन से ही गरीबी देखी है। आर्थिक परिस्थितियों के चलते वह उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाए और युवा व्यवस्था में ही रोजगार की तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान उन्होंने काराकास में बस ड्राइवर के रूप में काम करना शुरू किया। काराकास की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर बस चलाते हुए मादुर को आम लोगों की परेशानियों को बेहद करीबी से समझने का मौका मिला।

इसे भी पढ़ें: अब इन 5 देशों पर टूट पड़ेगा अमेरिका, ट्रंप का प्लान आउट हो गया!

गिरफ्तार किए गए वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर एक रोचक पहलू सामने आया है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मादुरो दिवंगत भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा के भक्त रहे हैं। वे कैथोलिक परिवार में पले-बढ़े थे, लेकिन उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के प्रभाव में आकर साईं बाबा के अनुयायी बने। साल 2005 में मादुरो और फ्लोरेस भारत आए थे और पुट्टपर्थी में साईं बाबा से मुलाकात की थी। उस समय फ्लोरेस पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ की वकील थीं और मादुरो संसद के स्पीकर थेबाद में मादुरो विदेश मंत्री बनेसाईं बाबा के निधन पर वेनेजुएला की संसद ने शोक प्रस्ताव पास किया और एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिका से तय हो रही है भारत की विदेश नीति? ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने वाली धमकी पर कांग्रेस ने पूछा सवाल

राष्ट्रपति कार्यालय में साई बाबा की तस्वीर

मादुरो के राष्ट्रपति कार्यालय में साई बाबा की तस्वीर भी लगी रही हैउनके शासन में साईं संगठन को वेनेजुएला में काम करने की अनुमति मिलीअब जब मादुरो अमेरिका की कुख्यात जेल में बंद है, उनके पुराने आध्यात्मिक विश्वास फिर चर्चा में है

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Putin के Kuril Islands पहुँचते ही भड़क उठीं Sanae Takaichi, Japan-Russia के बीच जोरदार भिड़ंत से दुनिया हैरान

विदेशी चंदे पर नियंत्रण और संतुलन की अपेक्षा

बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा

Pakistan Independence Day पर Shehbaz Sharif की गीदड़ भभकी, भारत सही रास्ते पर नहीं आया तो सीधा जवाब दिया जाएगा