कैसे हुई थी बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म से दीपिका की एंट्री, मलाइका अरोड़ा हैं वजह

By रेनू तिवारी | Jan 05, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। इस समय दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान के रथंमभौर के जंगलों में नये साल का जश्म मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने साथ 2020 के अंत में 31 दिसंबर के दिन अचानक अपने सोशल मीडिया के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। 1 जनवरी 2021 के दिन उन्होंने एक ऑडियो डायरी शेयर करते हुए अपने फैंस को नये साल की बधाई दी। 

इसे भी पढ़ें: राजनीति पर आधारित सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' का ट्रेलर रिलीज  

आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाई पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी मेहनत और लगन से दीपिका ने कम समय में बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। दीपिका की पहली फिल्म ओम शांति ओम थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ काम किया था। दीपिका ने अपनी पहली फिल्म से ही शाहरुख खान को पछाड़ते हुए सारी लाइम लाइट बटोर ली। फिल्म में दीपिका के काम को बहुत पसंद किया गया। फिल्म ओम शांति ओम साल 2007 का सुपरहिट फिल्म थी।

आखिर फरहा खान को दीपिका पादुकोण कैसे मिली?

फिल्म ओम शांति ओम के लिए निर्देशक फरहा खान को दीपिका पादुकोण का नाम मलाइका अरोड़ा ने सजेस्ट किया था। दीपिका पादुकोण की मुलाकाल मलाइका से मॉडलिंग करने के दौरान हुई थी। तब मलाइका दीपिका से काफी इम्प्रेस हुई थी। फरहा खान को अपनी फिल्म के लिए नये चेहरे की तलाश थी ऐसे में दीपिका को फिल्म के लिए सलेक्ट कर लिया गया। फिल्म ओम शांति ओम सुपरहिट हुई।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर