सत्येंद्र जैन का वीडियो कैसे हुआ लीक! राउस एवेन्यू कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

By अंकित सिंह | Nov 19, 2022

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का आज एक सुबह वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन मसाज कराते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दी गई है। इसी को लेकर भाजपा अब अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमलावर हो गई है। इन सब के बीच जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की कानूनी टीम ने ईडी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सत्येंद्र जैन की टीम ने आरोप लगाया है कि ईडी ने अदालत में उनके हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया है। इसी के बाद अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। 

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में मसाज करवा रहे सत्येंद्र जैन, वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि सुबह से तमाम मीडिया चैनल एक वीडियो दिखा रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये आम आदमी पार्टी नहीं है। ये बदनाम, दाम पार्टी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब संविधान की रक्षा करने की शपथ ली, साथ ही सत्येंद्र जैन जब मंत्री बने तो इन्होंने भी संविधन की रक्षा करने की शपथ ली।  आज सत्येंद्र जैन जेल में है, लेकिन मंत्री पद से हटाया नहीं गया है। भाटिया ने आगे कहा कि सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं, जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर, सारे नियम कानून को ताक पर रख कर एक भ्रष्ट मंत्री को जेल में सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल में एक कैदी को मसाज दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय