Pakistan से कनाडा तक, भारत के 'ऐतिहासिक' लोकसभा चुनाव परिणामों को ग्लोबल मीडिया ने कैसे कवर किया?

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं, लेकिन बहुमत हासिल करने से पीछे रह गई है। भारत में निचले सदन में 543 सीटें हैं और बहुमत का दावा करने के लिए 272 जादुई संख्या है। हालांकि भगवा पार्टी ने बड़ी संख्या में वोट हासिल किए हैं, लेकिन नतीजे पीएम मोदी और लगभग सभी मीडिया आउटलेट्स के एग्जिट पोल के दावों के मुताबिक नहीं रहे। चुनाव प्रचार शुरू होने के बाद से ही बीजेपी 400 सीटें हासिल करने का दावा कर रही थी। इसके लिए बीजेपी की तरफ से अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया। हालाँकि, यह नारा मतदाताओं के गले नहीं उतरा, कम से कम उत्तर प्रदेश में जहाँ भाजपा को लोकसभा सीटों पर बहुमत हासिल करने का पूरा भरोसा था।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Results| कुछ दिन तक नहीं जा सकेंगे राष्ट्रपति भवन, इस कारण लिया गया फैसला

चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने हेडर के साथ एक राय प्रकाशित करते हुए लिखा कि ड्रैगन एंड एलिफेंट कैन डांस टुगेदर?  यहाँ, ड्रैगन का अर्थ चीन है जबकि हाथी का अर्थ भारत है। अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने हेडर के तौर पर लिखा- भारत के चुनाव नतीजे मोदी के लिए झटका हैं। आरटी न्यूज़, एक रूसी मीडिया आउटलेट, ने अपने नेतृत्व के रूप में भारतीय चुनाव आश्चर्य बताया क्योंकि विपक्ष मोदी को चुनौती देने के लिए खड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लगभग 970 मिलियन लोग - दुनिया की 10% से अधिक आबादी वोट देने के पात्र थे और मतदान का औसत 66% था।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला