Chinese warship in India: चीन में बना ये खतरनाक युद्धपोत मुंबई में कैसे पहुंच गया? खतरनाक हथियारों और सेंसर्स से था लैस, भारत ने ये कहा

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2023

कुछ समय पहले ही ही बात है चीनी के जासूसी जहाज हिंद महासागर में चक्कर लगाते पाए गए थे। चीन के ये जहाज भारत की जासूसी करने पहुंचे थे। लेकिन भारत के एक्शन के बाद चीन के इन जहाजों को भागना पड़ा था। लेकिन आपको पता चले कि चीन का बनाया हुआ एक खतरनाक युद्धपोत मुंबई पहुंच गया तो आप इस खबर को पढ़कर क्या कहेंगे। ये बात सच है कि चीन में बना युद्धपोत मुंबई पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: New Zealand की विदेश मंत्री नानैया माहुता चीन की यात्रा पर जाएंगी

3 दिन तक मुंबई के बंदरगाह पर जमाया डेरा

चीन में बना ये शक्तिशाली युद्धपोत हाल ही में मुंबई के बंदरगाह पहुंचा था। तीन दिनों तक ये युद्धपोत मुंबई के बदंरगाह पर अपना डेरा भी जमाया। इस दौरान युद्धपोत के चालक दल ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की। ये युद्धपोत कई तरह के खतरनाक हथियारों और सेंसर्स से लैस था। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: यूक्रेन के औचक दौरे पर पहुँचे पुतिन का Mariupol शहर के लोगों ने किया स्वागत

क्यों पहुंचा चीन का युद्धपोत

मुंबई बंदरगाह पर पहुंचने वाला ये टाइप-056 युद्धपोत अल्जीरियाई नौसेना का था। सिपरी के अनुसार अल्जीरिया ने 2020 में चीन से टाउप-056 युद्धपोत को खरीदने का समझौता किया था। अल्जीरिया के साथ भारत के संबंध बहुत अच्छे हैं। ऐसे में दोस्त देशों के युद्धपोत को भारत सरकार एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में आने की अनुमति देती है। ये युद्धपोत 13 मार्च को मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा और 16 मार्च तक रुका रहा। मित्र देशों के ऐसे युद्धपोत अक्सर ईंधन और खाने-पीने की चीजों के लिए बंदरगाह पर पहुंचते हैं। 

 

प्रमुख खबरें

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बालानंद शर्मा संभाली नेपाल की विदेश मंत्रालय की कमान, जानिए कौन हैं वे

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी