Karnataka Elections 2023: 'ऐसा नालायक बेटा होगा तो घर कैसे चलेगा', मल्लिकार्जुन के बाद बेटे प्रियांक का PM मोदी पर विवादित बयान

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2023

कर्नाटक चुनाव में दो हफ्तों का समय बचा है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही विवादित बयानबाजी का दौर भी बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस की सोनिया गांधी को विषकन्या बताने से लेकर पीएम मोदी को जहरीला सांप बोलने तक कई विवादित बयान सामने आ चुके हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद राज्य की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप बताया था। जिसके बाद इस मामले ने सियासी रंग ले लिया था। अब प्रियांक खरगे ने कलबुर्गी में बंजारा समुदाय की रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर टिप्पणी की है। प्रियांक खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'अगर ऐसा नालायक बेटा होगा तो घर कैसे चलेगा।' खरगे के बेटे के इस बयान के बाद राज्य के चुनावी रण में एक बार फिर बहस के मुद्दे को हवा मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: मंगलुरु में जद (एस) उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे देवेगौड़ा

मल्लिकार्जुन ने भी दिया था विवादित बयान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से विवादित बयान की शुरुआत हुई थी। मल्लिकार्जुन ने पीएम मोदी को जहरीला सांप बताया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी वह सांप हैं, जिनके चखने भर से आपकी मौत हो जाएगी। जिसके बाद राज्य में सियासत ने अलग रुख अपना लिया था। इस बयान के बाद जहां भाजपा नेता खरगे से माफी की मांग कर रहे थे। तो वहीं खरगे ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को लेकर नहीं बल्कि यह बयान भाजपा की विचारधारा को लेकर दिया था।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग