शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कितना जरुरी है ऑर्गेज्म तक पहुंचना? जानें एक्सपर्ट्स की राय

By एकता | Aug 01, 2022

रिश्ते में सेक्स और सेक्स में ऑर्गेज्म का होना बेहद जरुरी है। सेक्स के दौरान ऑरगेज़्म तक पहुंचना लोगों को एक अलग स्तर की ख़ुशी और संतुष्टि देता है। यह रिश्तों को और बेहतर इसके साथ और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। रिश्ते में जैसे सेक्स फायदेमंद होता है ठीक वैसे ही ऑरगेज़्म के भी अपने कई फायदे होते हैं। अगर कोई व्यक्ति सेक्स के दौरान ऑरगेज़्म तक पहुँचता है तो इसका सकारात्मक असर उसकी जिंदगी में पड़ता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित, तनाव को कम करने और तलाक की दर कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेक्स और ऑर्गेज्म से जुड़ा एक शोध हाल ही में ‘कम्युनिकेशन मोनोग्राफ्स’ में प्रकाशित हुआ है। जिसमें यह सामने आया है कि जब आप सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंच जाते हैं तो आप संभोग के बाद अपने पार्टनर से ज्यादा खुलकर बात कर पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सेक्स के दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज़ होता है, जो आपको रिलैक्स करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह एक तरह की सुरक्षा की भावना भी देता है, जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करने में सक्षम हो पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vegan Protein Sources: इन शाकाहारी फूड्स से दूर होगी प्रोटीन की कमी, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सेक्स में ऑर्गेज़्म के फायदे?

- साथी के करीब महसूस करना करवाता है।

- साथी के प्रति प्यार की भावना बढ़ाता है।

- सेक्स का मज़ेदार और आनंददायक बनाता है।

- तनाव से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: आपकी इन गलत आदतों की वजह से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, आज ही करें इनमें सुधार

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सेक्स रिसर्चर अविका देसाई ने इस विषय पर बात करते हुए बताया कि सेक्स करने के कई भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक लाभ हैं। यह जीवन की बेहतर गुणवत्ता से जुड़ा हुआ है। सेक्स, तेज़ चलना या सीढ़ियां चढ़ना जैसी शारीरिक गतिविधियों के बराबर होता है। इसलिए यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है और साथ ही भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट