अब कैसी है राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत? तेजस्वी ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jul 09, 2022

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के तबीयत लगातार खराब चल रही है पिछले दिनों वाह राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे जिसकी वजह से उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर आई थी लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए बुधवार शाम दिल्ली के एम्स लाया गया था लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर लगातार कयासों का दौर भी जारी था इन सब के बीच आज लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़े जानकारी दी है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि लालू यादव पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी ने कहा कि लालू जी की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा और हमने पहले भी लोगों से अपील की थी कि भ्रामक खबरों से सचेत रहें। 

इसे भी पढ़ें: AIIMS पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू यादव का जाना हाल-चाल

बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री प्रसाद को अस्पताल के कार्डियो न्यूरो (सीएन) केंद्र की गहन देखभाल इकाई (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू से मुलाकात की थी और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा प्रसाद ने गुर्दे के प्रतिरोपण के लिए पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से विदेश, विशेषकर सिंगापुर जाने की अनुमति ली थी। यह पूछे जाने पर कि क्या सिंगापुर जाना संभव होगा, इस पर यादव ने कहा था कि अगर दो-चार सप्ताह में वह विदेश यात्रा कर पाते हैं, तो हम उन्हें सिंगापुर ले जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!

Jammu Kashmir में अलग हादसों में 2 मजदूरों की जान गई, Samba में गिरा पिलर