डिलीवरी के कितने दिन बाद बनाना चाहिए संबंध? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

By प्रिया मिश्रा | Oct 04, 2021

बच्चा होने के बाद एक महिला की ज़िंदगी में पूरी तरह बदल जाती है। माँ बनना एक ऐसा सुखद एहसास है जिसे शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। माँ बनने के दौरान एक महिला के जीवन में कई तरह के उठाव-चढ़ाव आते हैं। उसके मन में माँ बनने की खुशी तो होती है लेकिन साथ ही नई जिम्मेदारियों के एहसास से मन घबराता भी है। इसके अलवा बच्चा होने के बाद अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर भी एक महिला मन में कई सवाल होते हैं। अधिकतर महिलाएं इस असमंजस में होती हैं कि डिलीवरी के कितने समय बाद वे अपना शादीशुदा जीवन फिर से शुरू कर सकती हैं? बच्चा होने के कितने समय बाद सेक्स करना चाहिए? ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब हम आपको इस लेख में देने जा रहे हैं-

डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चा होने के बाद सेक्स करने के लिए कम से कम 4 से 6 हफ्तों का गैप रखना जरूरी है। डिलीवरी के बाद एक महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है और उसे पूरी तरह से हील होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए डॉक्टर डिलीवरी के बाद कम से कम 1 महीने तक फिजिकल रिलेशनशिप ना बनाने की सलाह देते हैं। 

4 - 6 हफ्ते का गैप क्यों है ज़रूरी 

डॉक्टरों का कहना है कि डिलीवरी के बाद यौन संबंध बनाने में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। बच्चा होने के बाद महिला की शरीर को पूरी तरह नॉर्मल होने में कम से कम 4- 6 हफ्तों का समय लगता है। डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद सेक्स करने से महिला में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा योनि में दर्द, ब्लीडिंग और टाँके खुलने का भी डर रहता है। 

नॉर्मल डिलीवरी के बाद सेक्स 

जिन महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी होती है, उनमें संक्रमण का खतरा बहुत ज़्यादा होता है। डॉक्टर के अनुसार नॉर्मल डिलीवरी में प्लासेंटा के बाहर निकलने से गर्भाशय जख्मी होता है और घाव को पूरी तरह भरने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए नॉर्मल डिलीवरी के बाद कम से कम 1 महीने के बाद ही शारीरिक सम्बन्ध बनाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: जल्दी कंसीव करने में मिलेगी मदद, जानें कैसे कैलकुलेट करें ओवुलेशन टाइम

अगर हुई हो सिजेरियन डिलीवरी 

सिजेरियन डिलीवरी में नॉर्मल डिलीवरी के मुकाबले ज्यादा समय लगता है। यदि सिजेरियन डिलीवरी हुई हो तो शारीरिक संबंध बनाने के लिए कम से कम 6 हफ्तों का इंतज़ार जरूर करें। डॉक्टर्स के मुताबिक डिलीवरी के दौरान लगे टाँके जब तक पूरी तरह भर ना जाएं तब तक यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। टाँके पूरी घुल गए हैं या नहीं इसके बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले लें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला

Bishkek में पहलवान Sujit का Mission Gold, 7 साल का सूखा खत्म करने की बड़ी चुनौती।

Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला