'एक महिला पर कितने निशाने साधोगे', अपने विरोधियों पर ऐसे बसरी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

By अंकित सिंह | May 13, 2023

भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पीएम मोदी पर उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और कहा कि हार के डर से गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। दरअसल, गहलोत ने रविवार को धौलपुर में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि वह 2020 में कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत से बच गए क्योंकि भाजपा नेता वसुंधरा राजे व कैलाश मेघवाल ने धन बल के माध्यम से एक चुनी हुई सरकार को गिराने के षडयंत्र का समर्थन करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल बढ़ गई। वसुंधरा राजे ने तो साफ तौर पर कहा है कि गहलोत को 2003 से लेकर अब तक कभी भी बहुमत नहीं मिला है इसलिए वह उन्हें अपना सबसे बड़ा शत्रु और राह का कांटा मानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: BJP पर कांग्रेस सरकार की परियोजना को ठप करने का आरोप लगाया गहलोत ने

राजे ने नागौर में गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि उनकी तारीफ में मेरे लिए सद्भावना नहीं, दुर्भावना है, जैसे मुंह में राम बगल में छुरी। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सोच समझ कर मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा बोला है। वरना वे तो 20 साल से मेरे खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक बोलते आ रहें हैं, जिसे भूली नहीं हूँ मैं। भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति में दो किस्म के लोग हैं। एक कर्मवीर, दूसरा बयानवीर। बयानवीर बयान देने और कर्मवीर काम करने में माहिर होते हैं। बयान वीर कांग्रेस में खूब है, भाजपा में नहीं। गहलोत के साथ-साथ सचिन पायलट पर न‍िशाना साधते हुए राजे ने कहा कि एक बड़े बयान वीर धौलपुर से बोले, तो छोटे बयान वीर आज बृहस्पतिवार को अजमेर से। कोई नागौर से बोलता है। चुनाव जो आ गये हैं। ऐसे में सब का टारगेट मैं। मक़सद मुझे कैसे हानि पहुंचे बस।

प्रमुख खबरें

Bihar में बड़ा Financial Crisis! Tejashwi का दावा- NDA सरकार के पास Salary-Pension के भी पैसे नहीं

Pat Cummins की वापसी पर भी Ishan Kishan करें कप्तानी, Sanjay Bangar ने SRH को दी बड़ी सलाह

Kedarnath Dham जाने का बना रहे हैं Plan? जानें Delhi से कितना आएगा खर्च, ये है पूरा Budget

Rahul Baba की संगत में बिगड़ी Kharge की भाषा, PM Modi पर बयान से भड़के Amit Shah