By अभिनय आकाश | Feb 07, 2023
संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, गरीबी और अडानी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने पीएम मोदी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि मोदी-अडानी कितनी बार साथ साथ विदेश दौरे पर गए। लोकसभा में सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से एसबीआई एक बिलियन डॉलर का लोन अडानी को देता है। प्रधानमंत्री फिर बांग्लादेश गए और 1500 मेगावाट बिजली का ठेका अडानी को चला जाता है। एलआईसी का पैसा अडानी की कंपनी में क्यों डाला गया?