Pakistan Firing Poonch Damage | पाकिस्तान की गोलीबारी में पुंछ में कितना हुआ नुकसान? सरकार ने आकलन के निर्देश जारी किए

By रेनू तिवारी | May 12, 2025

 पहलगाम हमला 22 अप्रैल को हुआ था जिसके बाद पूरा देश बदले की आग में जल रहा था। इसके साथ ही पाकिस्तान ने एलओसी पर लगभग 15 दिनों तक भारी गोलीबारी दी। जब भारत ने आतंकियों के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की तो पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था। उसके बाद पाकिस्तान सीमा पर भारी गोली बारी करने लगा जिसके कारण 20 मासूस नागरिकों की मौत हो गयी और 58 से ज्यादा लोग घायल हुए। लोगों की सम्पत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा था।

पुंछ के उपायुक्त विकास कुंडल ने हालिया गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को संपत्ति नुकसान का विस्तृत आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त कुंडल ने गोलाबारी से प्रभावित काजी मोहरा, जिला पुलिस लाइन, जिला न्यायालय परिसर, जामिया जिया-उल-उलूम, गीता भवन, कमसार, रेडियो स्टेशन, गुरुद्वारा सिंह सभा और कामा खान समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया।

प्रवक्ता के अनुसार, उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर समयबद्ध तरीके से राहत कार्य एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त कुंडल शीघ्र ही शेष प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: India Pakistan Tension | भारत के भीषण हमलों के कारण पाकिस्तान को युद्ध विराम की मांग करनी पड़ी, तीसरे पक्ष की भागीदारी नहीं: सरकारी सूत्र

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और सांसद मियां अल्ताफ ने निर्दलीय विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम के साथ मिलकर पुंछ का दौरा किया तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लिया। अल्ताफ ने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल लोगों का हालचाल भी लिया। अल्ताफ ने संवाददाताओं से बातचीत में गोलाबारी से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज