देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत होगी कम, सामने आईं मिली जुली प्रतिक्रियाएं, कांग्रेस ने पूछा- जनता को कितना बेवक़ूफ़ बनाएंगे ?

By अनुराग गुप्ता | May 21, 2022

नयी दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का ऐलान किया। सरकार के इस ऐलान से जहां आम आदमियों को राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दलों के मिले-जुले बयान सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के लिए जनता सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमेशा जनता पहले आती हैं! आज के फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी से संबंधित, विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, हमारे लोगों को राहत प्रदान करेंगे और ईज ऑफ लिविंग को आगे बढ़ाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई के बीच राहत भरी खबर ! पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, 9.5 रुपए सस्ता होगा Petrol 

किसने क्या बयान दिया:-

कांग्रेस ने कहा कि जनता को 2 महीने लूटा और फिर 50 पैसे की राहत दे दी गई है। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी को काटने का निर्णय रेगिस्तान में झाड़ू मारने के बराबर है। पिछले 2 महीने में भाजपा ने पेट्रोल-डीज़ल को 10-10 रुपए बढ़ाया है। आज उसी पेट्रोल-डीज़ल को क्रमश: 9.5 रुपए और 7 रुपए सस्ता कर दिया। जनता को 2 महीने लूटा और फिर 50 पैसे की राहत दे दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहते हैं कि जनता को उन्होंने राहत दी है। हमने प्रदेश में पहले भी वैट में कटौती की थी। आज केंद्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई। गैस सिलेंडर पर भी 200 रुपए घटाए हैं इससे जनता को लाभ होगा।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक काम हुआ है। भाजपा की तरफ से ही नहीं पूरे देश की तरफ से खुशी मनाई जा रही है। हम प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को हृदय से धन्यवाद करते हैं, एक इतिहास रचा है। 

इसे भी पढ़ें: जनता की नाक में दम कर चुकी महंगाई सरकार के लिए भी बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है 

सुरजेवाला ने की तीखी आलोचना

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता को कितना बेवक़ूफ़ बनाएंगे ? उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रिय वित्त मंत्री, जनता को कितना बेवक़ूफ़ बनाएंगे? आज पेट्रोल की क़ीमत है 105.41 रुपए प्रति लीटर। आज आपने पेट्रोल की क़ीमत 9.50 प्रति लीटर कम किया। 21 मार्च, 2022 को सिर्फ़ 60 दिन पहले, पेट्रोल की क़ीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर थी। 60 दिन में आपने पहले पेट्रोल की क़ीमत 10 रूपए प्रति लीटर बढ़ा दी और अब 9.50 रुपए प्रति लीटर घटा दी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रिय वित्त मंत्री, जनता को कितना बेवक़ूफ़ बनाएंगे? आज डीज़ल की क़ीमत है 96.67 रुपए प्रति लीटर। आज आपने डीज़ल की क़ीमत 7 रुपए कम की। 21 मार्च, 2022 को सिर्फ़ 60 दिन पहले, डीज़ल की क़ीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर थी, 60 दिन में आपने पहले डीज़ल की क़ीमत 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी और अब 7 रुपए प्रति लीटर घटा दी। क्या फ़ायदा?

प्रमुख खबरें

Pakistan की खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई! लक्की मरवत में मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकवादी ढेर

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश