जेलेंस्की के 'मकड़ा बम' से हिला मॉस्को, 1100 KG के बम से कैसे उड़ा डाला पुतिन का ड्रीम प्रोजेक्ट

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2025

रूस से आई तस्वीरों ने एक बार फिर से रूस को हिला कर रख दिया है। यूक्रेन के लगातार स्पेशल ऑपरेशंस रूस को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। नई तस्वीरें क्रीमिया से सामने आई हैं, जहां यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने एक बड़े ऑपरेशन के तरह क्रीमिया ब्रिज पर तीसरी बार हमला किया। इस बाद उन्होंने पुल के अंदर यानी की अंडर वॉटर विस्फोटक लगाकर धमाका किया। सामने आई तस्वीरों में साफ पता चलता है कि किस तरह से एक बड़ा धमाका होता है और कुछ ही पल में पूरा पुल तहस नहस हो जाता है। इससे पुल को गंभीर नुकसान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑपरेशन में 1100 किलो टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना 3 जून को सुबह 4 बजे के करीब हुई। 

इसे भी पढ़ें: ये ठीक बात नहीं है...भारत-रूस की दोस्ती से परेशान हुआ अमेरिका, ट्रंप के मंत्री ने वेपन डील पर जताई नाराजगी

24 घंटे में यूक्रेन के 1400 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया 

रूस ने दावा किया कि बीते 24 घंटों में यूक्रेन के 1400 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। सबसे अधिक नुकसान 'बैटलग्रुप साउथ' में बताया गया है, जहां 750 सैनिक मारे गए और दस बख्तरबंद वाहन तबाह हुए। वहीं, यूक्रेन ने भी रूस के 1100 सैनिकों को मारने का दावा किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह इस बात को रेखांकित करता है कि मॉस्को का तीन साल से जारी युद्ध को रोकने का कोई इरादा नहीं है। यह हमला इस्तांबुल में सीधी शांति वार्ता के एक दिन बाद हुआ, जिसमें युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई प्रगति नहीं हुई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रॉकेटों की बौछार ने सुमी के केंद्र में अपार्टमेंट इमारतों और एक चिकित्सा सुविधा को निशाना बनाया। इस बीच, यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने कहा कि उसने रूस के अंदर फिर से हमला किया है। इसके दो दिन पहले यूक्रेन ने ड्रोन के जरिये रूस के अंदर घुसकर उसके हवाई अड्डों पर भीषण हमला किया था जिसमें कई विमान नष्ट हो गए थे।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है