World Red Cross Day 2026: युद्ध और आपदा में कैसे जान बचाता है Red Cross? जानें इसका इतिहास और Mission

By अनन्या मिश्रा | May 08, 2026

आज यानी की 08 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य मानवता, सेवा और मदद की भावना को बढ़ावा देना है। यह दिन उन लोगों को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है, जिन्होंने प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध और संकट के समय बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम आदि के बारे में...

कैसे हुई शुरूआत

हेनरी ड्यूनेंट स्विट्जरलैंड के व्यापारी और समाजसेवी थे। साल 1859 में हेनरी ड्यूनेंट ने इटली के सोलफेरिनो युद्ध में हजारों घायल सैनिकों को दर्द से तड़पते हुए देखा था। उस दौरान घायल सैनिकों की देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। यह सब देखकर हेनरी ड्यूनेंट काफी विचलित हुए। ऐसे में हेनरी ने मानव सेवा के लिए एक ऐसे संगठन की जरूरत को महसूस किया, जो आपदा या फिर युद्ध के समय लोगों की सहायता कर सके।

जिसके बाद उन्होंने एक किताब लिखी, जिसमें उन्होंने युद्ध के दौरान घायल लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने का विचार रखा। हेनरी के इस विचार से साल 1863 में इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस की स्थापना हुई। बाद में यह आंदोलन पूरी दुनिया में फैल गया। वहीं आज दुनिया के कई देशों में रेड क्रॉस तथा रेड क्रीसेंट सोसाइटी काम कर रही है।

मुख्य उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। यह संगठन बाढ़, भूकंप, महामारी, युद्ध और अन्य आपदाओं के समय राहत कार्य के तौर पर काम करता है। इसके अलावा यह संगठन रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य सेवाएं, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण और जरूरतमंदों की मदद जैसे काम करता है। रेड क्रॉस का सिद्धांत है कि बिना किसी जाति, धर्म, भाषा या देश के भेदभाव के हर व्यक्ति को सहायता मिलनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत