Modi-Putin से कितना डरते हैं ट्रंप! इस महिला ने खोल दिया राज

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2025

पीएम मोदी और पुतिन को अपना पक्का दोस्त बोलने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब मोदी और पुतिन से ही डरने लगे हैं। डर भी छोटा मोटा नहीं है। डर ऐसा है कि ट्रंप अजीब अजीब हरकते करने लगे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट जारी हुई जिसमें बताया गया कि पुतिन की अपने देश में अप्रूवल रेटिंग 86 प्रतिशत है। यानी 86 प्रतिशत रूसियों को पुतिन पर अभी भी भरोसा है। ये पुतिन की ताकत है। इसके बाद एक और लिस्ट जारी हुई जिसमें पुतिन को छोड़कर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं के नाम बताए गए। इस लिस्ट में पीएम मोदी 75 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ नंबर वन पर रहे। यानी 75 प्रतिशत भारतीय लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है। ये मोदी की ताकत है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप तब घबरा गए जब उनकी अप्रूवल रेटिंग सिर्फ 44 प्रतिशत रही। मोदी नंबर वन पर थे तो डोनाल्ड ट्रंप आठवें नंबर पर आए। 

इसे भी पढ़ें: पेन हवा में उछालते हुए ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर लगने वाले टैरिफ को टाल दिया? बड़ा खेल तो कनाडा के साथ हो गया

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि ट्रंप ने दुनिया भर के कई संघर्ष क्षेत्रों में कई शांति समझौते और युद्धविराम करवाए हैं। उन्होंने कहा कि ये शांति समझौते औसतन हर महीने एक होते हैं और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की मांग दोहराई। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ने अब थाईलैंड और कंबोडिया, इज़राइल और ईरान, रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, और मिस्र और इथियोपिया के बीच संघर्ष समाप्त कर दिया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान औसतन हर महीने लगभग एक शांति समझौता या युद्धविराम करवाया है। अब समय आ गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाए। 

इसे भी पढ़ें: EY इंडिया के एग्जिक्यूटिव ने ट्रंप के एक्शन को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता इसके असर को कम करेगा

ट्रम्प ने बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता को रोकने का श्रेय लिया है, क्योंकि नई दिल्ली ने आतंकी ढाँचे पर सटीक हमलों के बाद इस्लामाबाद की आक्रामकता का प्रभावी ढंग से जवाब दिया था। हालाँकि, भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों का खंडन किया और अपनी नीति दोहराई कि भारत और पाकिस्तान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मामले को द्विपक्षीय रूप से सुलझाएँगे।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग