डैंड्रफ होगा जड़ से खत्म, इस तरह से लगाएं सेब का सिरका, हेयर फॉल भी होगा कम

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 29, 2024

मानसून के मौसम में डैंड्रफ की समस्या बेहद कॉमन है। बार-बार स्कैल्प में खुजली होना और इसके साथ ही बालों का झड़ना इन सबसे आप परेशान हो गए होंगे। इसे बचने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स, हेयर ट्रीटमेंट का करवाते है लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं होता है। आपको   रूसी है और कई घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं। आप सेब का सिरका को कई तरह के इस्तेमाल करके डैंड्रफ को खत्म कर सकते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सेब का सिरका लगाएं

- बालों में सेब का सिरका लगाने से रूसी खत्म हो जाती है। हेयर्स में सेब का सिरका लगाने के लिए कप पानी में 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका डालें। इस पानी को कॉटन की मदद से स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड या हर्बल शैम्पू करें और अच्छी तरह से बालों को धो लें।

- सेब का सिरका और टी ट्री ऑयल के इस्तेमाल से डैड्रफ की समस्या से दूर करता है। सबसे पहले आप एक कप सेब का सिरका में 5-6 बूंदें टी ट्री ऑयल की डालकर मिक्स करें और इसे बालों में अप्लाई करें। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

- बेकिंग सोडा और सेब का सिरका मिक्स करके स्कैल्प पर लगाने से रूसी से छुटकारा काफी हद तक मिल सकता है। इसके लिए आपको एक कप एप्पल साइडर विनेगर में एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और सिर में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप बालों को शैम्पू सो धो लें। बेकिंग सोडा में एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक तत्व होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में कारगर हो सकता हैं।

- सेब के सिरके में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें डालकर इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और कुछ देर के लिए रहने दें। फिर इसे नॉर्मल पानी से बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises का बड़ा निवेश प्लान, अगले दो साल में ₹40000 करोड़ तक सालाना Capex की तैयारी

Congress को मिले चंदे में 75 फीसदी गिरावट, 2025-26 में आए 130 करोड़ रुपये

मरून-गोल्डन लुक, देसी खाना और... Priyanka Chopra की सात समंदर पार वाली दिवाली में क्या था खास?

PM Narendra Modi ने Bastar में कहा, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से टूटा नक्सलवाद