मनसे पार्टी को खत्म करने की कसम खाने वालों के साथ कैसे करें प्रचार, राज ठाकरे के महायुति को बिना शर्त समर्थन से कार्यकर्ता नाराज

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2024

महायुति को बिना शर्त समर्थन देने के राज ठाकरे के आदेश के बाद दापोली और गुहागर विधानसभा क्षेत्रों में मनसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता परेशान हैं। कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि मनसे पार्टी को खत्म करने की कसम खाने वालों के साथ कैसे प्रचार करें, जिन्होंने हमें जेल में रखा महीनों तक कोंकण में एमएनएस पार्टी को तोड़ने वाले कौन हैं? गुड़ी पड़वा के दिन मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महायुति को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया। हालांकि राज ठाकरे के इस आदेश से कोंकण में एमएनएस पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Arunachal Pradesh में Chunav Yatra के दौरान मैंने जो देखा...वह बेहद चौंकाने वाला था

शिवसेना नेता रामदास कदम और मनसे के प्रदेश महासचिव और खेड़ नगर पालिका के पूर्व मेयर वैभव खेडेकर कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। अब लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में राज ठाकरे ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी उम्मीदें जताते हुए बिना शर्त समर्थन दिया और कार्यकर्ताओं को भी ऐसा करने का आदेश दिया। लेकिन चूंकि स्थानीय स्तर पर राजनीति अलग है, इसलिए मनसे के प्रति वफादार रहे कार्यकर्ता इससे नाराज हैं। मनसे महासचिव वैभव खेडेकर ने सीधे तौर पर रामदास कदम पर निशाना साधा है और सवाल उठाया है कि इन शिवसेना नेताओं के साथ महागठबंधन में प्रचार कैसे किया जाए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई