दिवाली पार्टी में चाहिए 'फ्लॉलेस ग्लो'? इन आसान मेकअप टिप्स से बन जाएंगी 'पार्टी क्वीन'।

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 17, 2025

दिवाली पार्टी के लिए मेकअप करते समय चेहरे पर ग्लो और फ्रेश लुक बनाए रखना जरूरी होता है। दिवाली से पहले कई जगहों पर दिवाली पार्टी का आयोजन होता है। अब आपको दिवाली पार्टी को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। इन टिप्स के जरिए आप फ्लॉलेस मेकअप लुक पा सकते हैं। अगर आप भी दिवाली पार्टी में चार चांद लगना चाहती हैं, तो इस तरह से मेकअप करें। बेहद ही आसान तरीके से आप फ्लॉलेस मेकअप कर सकते हैं। 

फ्लॉलेस मेकअप के आसान टिप्स

 

- इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप करने से पहले आप अपनी स्किन को प्रिपेयर कर लें।

- सबसे पहले आप साफ पानी से चेहरे को धोएं और इसके बाद फेस पर मॉइश्चराइजर लगा लें। 

- इसके बाद स्किन पर प्राइमर अप्लाई करें।

- अब फाउंडेशन या कंसीलर का यूज कर सकती हैं।

- फिर आप अपने आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए ऑरेंज करेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- अब अपनी स्किन टोन से मैच करते हुए कंसीलर लगाएं।

-  इसके बाद अपनी आंखों के नीचे हल्का सा लूज पाउडर लगा लें। यह डार्क सर्कल्स को छुपा देगा। 

- अब आप अपने मेकअप को 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपके चेहरे का पसीना सूख जाएगा और मेकअप टिका रहेगा।

आई मेकअप टिप्स

आई मेकअप के लिए सबसे पहले आप आईज पर हल्का कंसीलर लगाएं और अपने आउटफिट मैच का आईशैडो लगाएं और अपनी आईलिड के बीच में लगाएं। इसके बाद आप अपने पसंद का कलर वाला आईलाइनर लगा सकते हैं। आखों को बड़ा दिखाने के लिए आप मस्कारा लगा सकते हैं।

 

सही लिपस्टिक चुनें

अगर आपका मेकअप हैवी है तो आप न्यूड कलर की लिपस्टिक को चूज करें। यदि आपको मेकअप लाइट है तो बोल्ड कलर की लिपस्टिक शेड्स को चुनें। लास्ट में सेटिंग स्प्रे से अपना मेकअप सेट कर दें। फिर आप एकदम पार्टी परफेक्ट फ्लॉलेस मेकअप कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की