Health Tips: पीसीओएस की है समस्या तो इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करते हुए इन टिप्स का रखें ख्याल

By मिताली जैन | Jun 01, 2025

आज के समय में लोग तरह-तरह की डाइट को फॉलो करने लगे हैं। ऐसी कई डाइट हैं, जो पूरी दुनिया में काफी ट्रेन्ड में हैं और इसलिए लोग इन डाइट्स को फॉलो करके अपनी हेल्थ में बदलाव देखने की उम्मीद करते हैं। इन्हीं में से एक है इंटरमिटेंट फास्टिंग। यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें आपके खाने की टाइमिंग पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करने से आपको बेमिसाल फायदे मिलते हैं। लेकिन इस डाइड को फॉलो करते समय आपको अपनी हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत होती है। 

इसे भी पढ़ें: Harms of Tobacco: शरीर के अंगों को खराब कर देती है तंबाकू की लत, महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए खतरनाक

सही फास्टिंग टाइम को चुनो 

पीसीओएस होने पर आपके हॉर्मोन्स गड़बड़ा सकते हैं, इसलिए आपको बिना सोचे-समझे बहुत लंबे समय तक भूखा नहीं रखना चाहिए। कोशिश करे कि आप शुरुआत 12:12 या फिर 14:10 से शुरू करो। कुछ वक्त आप इसे धीरे-धीरे 16:8 कर सकते हो। इसलिए, पहले अपनी बॉडी की सुनो, दूसरों को कॉपी करने की ज़रूरत नहीं।

खाने पर दें ध्यान 

भले ही आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रही हैं तो आपको सिर्फ टाइमिंग पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि खाने में भी हेल्दी चीज़ें रखो। इसमें आप गुड प्रोटीन जैसे अंडा, पनीर, दाल, चिकन, मछली, और मेवे को शामिल करें। साथ ही, हेल्दी फैट्स जैसे एवोकाडो, मेवे, बीज, ऑलिव ऑयल व फाइबर वाले सब्ज़ियां और होल ग्रेन्स जैसे ब्राउन राइस, जई, क्विनोआ का सेवन करें। साथ ही, मीठा और मैदा का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।  

दिनभर खूब पानी पीते रहो

इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हुए भी आपको भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। भले ही आप फास्टिंग पीरियड में हैं तो ऐसे में आप पानी को अवॉयड ना करें। इसके अलावा, आप पानी के साथ-साथ हर्बल चाय, नींबू पानी या बिना शक्कर वाली ब्लैक कॉफी भी फास्टिंग में पी सकते हैं। पानी से भूख भी कम लगती है और फ्रेश महसूस होता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव