कहीं रख कर भूल जाते हैं Airpods तो ऐसे ढूंढें आसानी से!

By विंध्यवासिनी सिंह | Oct 16, 2024

आजकल एयरपॉड्स खूब ज्यादा ट्रेंड में हैं, क्योंकि यह काफी कंफर्टेबल भी होता है, बिना किसी सपोर्ट के, किसी वायर के झंझट के यह छोटा सा डिवाइस आपके कान में प्लेस हो जाता है और कई सारे काम बिना किसी कठिनाई के कर लेते हैं। इस डिवाइस में गाना सुनना, बात करना आदि शामिल है।

आईए जानते हैं कि किस तरीके से आप अपने एयरपॉड्स को आसानी से ढूंढ सकते हैं!

डिस्चार्ज हुए एयरपॉड्स को ऐसे ढूंढे 

आप अपने आईफोन, आईपैड या कंप्यूटर पर फाइंड माय का इस्तेमाल करें और अपने बंद हो चुके या डिस्चार्ज एयरपॉड्स को ढूंढ सकते हैं। इसके लिए आपको लास्ट मूड को एक्टिव करने के लिए फाइंड माय ऐप को खोलना होगा, इसके बाद डिवाइस ऑप्शन पर टैप करें और अपने एयरपॉड्स के कोड पर टैप करके ऊपर की तरफ स्वाइप करें तो बंद पड़ा या इनेक्टिव एयरपॉड्स फिर से एक्टिव का ऑप्शन आएगा उस पर टैप कर सकते हैं। यहां पर अगर आपको लास्ट लोकेशन नहीं दिख रहा है तो एक बार फिर से आप बैक में जाकर इस पूरे प्रक्रिया को दोहराएं तो आपको आपके एयरपॉड्स की लास्ट लोकेशन दिखाने लग जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: KYC Fraud: कैसे ठगते हैं साइबर अपराधी आपको? जानें सुरक्षित रहने के उपाय

मैप पर भी कर सकते हैं एयरपॉड्स की लोकेशन को चेक 

फाइंड माय ऐप में एयरपॉड्स का करंट और लास्ट लोकेशन देख सकते हैं और यहां से एयरपॉड्स को ढूंढने में आपको मदद मिल सकती है। 

एप्पल वॉच पर भी फाइंड डिवाइस ऐप के माध्यम से अपने खोए हुए एयरपॉड्स को बड़ी ही आसानी से ढूंढ सकते हैं। हालांकि इसमें आपको इंटरनेट के कनेक्शन की जरूरत होती है। 

Icloud.com भी कर सकता है आपकी मदद 

यहां आपको फाइंड वाले ऑप्शन पर जाना है और अपने एप्पल आईडी से साइन इन कर डिवाइस को सर्च करने का ऑप्शन पर जाना है। अधिकांश एयरपॉड्स मॉडल के लिए आपको एयरपॉड्स अलग-अलग होते हैं, तो आप एक समय में केवल एक ही स्थान देख सकते हैं। उन दोनों को खोजने के लिए पहले उसे एक को खोज जो आपको मैं पर दिखाई देता है उसे वापस उसके केस में रख फिर दूसरे को खोजने के लिए वापस से आपको मैं आपको रिफ्रेश करना होगा तो आपको एयरपोर्ट का दूसरा जोड़ा भी आसानी से मिल जाएगा 

एयरपॉड्स पर कर सकते हैं रिंग 

अगर आपका एयरपॉड्स अपने केस से बाहर रखा हुआ है तो आप उसे पर आसानी से रिंग करके भी उसे ढूंढ सकते हैं। आईए जानते हैं किस तरीके से आप अपने एयरपॉड्स पर रिंग कर सकते हैं इसके लिए आपको आईफोन या आईपैड पर फाइंड माय ऐप खोलना होगा और डिवाइस पर टैप करना होगा, अपने एयरपॉड्स के नाम पर टैप करें और प्ले साउंड का ऑप्शन क्लिक करें। 

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित होगा और अगर आप एयरपॉड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप बार-बार खोने वाले छोटे से इस डिवाइस को आसानी से ढूंढ सकेंगे।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Jeffrey Epstein के साथ तस्वीर पर Hardeep Puri के इस्तीफे की मांग, Congress ने केंद्र को घेरा

BJP ने देश को अस्थिर करने की साजिशों पर चेताया, युवाओं से सतर्क रहने की अपील

Team India की नजर खिताबी हैट्रिक पर, T20 World Cup 2027 के Group A में मिली जगह

Parwinder Singh Jhota मर्डर केस की जांच CBI करेगी, Punjab सरकार ने DSP और ड्रग इंस्पेक्टर को हटाया