महंगा टीवी सुरक्षित कैसे रखें, वॉल माउंटिंग के जरूरी टिप्स

By डॉ. अनिमेष शर्मा | Sep 10, 2025

आजकल टीवी केवल मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह आपके घर की शोभा और स्टाइल का भी हिस्सा बन गया है। लोग टीवी खरीदते समय पिक्चर क्वालिटी, साउंड और फीचर्स पर खूब ध्यान देते हैं। लेकिन वही टीवी जब दीवार पर माउंट करवाते हैं, तो अक्सर जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे आपका महंगा टीवी अचानक गिर सकता है और भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि वॉल माउंटिंग करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मेट्रो किराया बढ़ा? इन डिजिटल ट्रिक्स से करें बचत, 10% डिस्काउंट पाने के आसान तरीके

कॉपर फास्टनर का इस्तेमाल करें

कई बार नौसिखिए टेक्नीशियन टीवी को हल्के पेंच या साधारण नट पर टिका देते हैं। छोटे टीवी में शायद परेशानी न हो, लेकिन बड़े और भारी टीवी के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए हमेशा वॉल माउंट के साथ कॉपर फास्टनर का इस्तेमाल करें। यह फास्टनर दीवार में मजबूती से बैठता है और भारी से भारी वजन भी सहन कर सकता है। कॉपर फास्टनर का इस्तेमाल आपके टीवी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और गिरने का खतरा कम कर देता है।

सीलन वाली दीवार से बचें

टीवी को सीलन वाली दीवार पर लगवाना नुकसानदेह हो सकता है। इसकी दो वजहें हैं:

1. सीलन टीवी के अंदर मॉइस्चर पैदा कर सकती है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स खराब हो सकते हैं।

2. वॉल माउंट स्टैंड की पकड़ कमजोर हो सकती है, जिससे टीवी गिरने का जोखिम बढ़ जाता है।

इसलिए हमेशा सूखी और मजबूत दीवार पर ही टीवी को माउंट करवाएं।

तारों को समेट कर रखें

वॉल माउंटिंग के दौरान टीवी के आसपास तारों की व्यवस्था भी बहुत महत्वपूर्ण है। अक्सर स्विच और पावर स्रोत दूर होते हैं, जिससे टीवी से निकलने वाली तारें लटकती हैं। यह लटकती हुई तारें टीवी के गिरने का कारण बन सकती हैं। इसके लिए केबल मैनेजर का इस्तेमाल करें। इससे तार व्यवस्थित रहते हैं और आपके टीवी के गिरने का खतरा कम हो जाता है।

टीवी माउंटिंग सिर्फ दो छेद ड्रिल करना नहीं

ध्यान रहे, टीवी माउंट करना सिर्फ दीवार में दो छेद ड्रिल करने की प्रक्रिया नहीं है। यह एक टेक्निकल प्रोसेस है, जिसमें टीवी का वजन, दीवार की मजबूती, माउंट की क्वालिटी और फास्टनर की मजबूती सभी जरूरी हैं। इन बातों का ध्यान न रखने पर आपका महंगा टीवी अचानक धड़ाम से गिर सकता है।

टीवी माउंटिंग में छोटी-छोटी बातों की अनदेखी भारी नुकसान करा सकती है। सही वॉल माउंट चुनें, कॉपर फास्टनर का इस्तेमाल करें, सीलन वाली दीवार से बचें और तारों को व्यवस्थित रखें। इन सावधानियों को अपनाकर आप अपने टीवी को सुरक्षित रख सकते हैं और घर में आराम से मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

प्रमुख खबरें

Antelope Reef पर China ने चली नई सैन्य चाल, South China Sea में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा बना रहा है ड्रैगन!

Tahir Hussain ने Ankit Sharma हत्याकांड में उम्रकैद की सजा को Delhi High Court में चुनौती दी

Kuku Kohli Passed Away | दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Karnataka CM Shivakumar का दावा: Nagendra निर्दोष, कैबिनेट में जल्द शामिल होंगी Woman Minister