Tech News: आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक, कोई भी नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 16, 2024

आधार कार्ड आज देश के सभी नागरिक के पास है यह पहचान पत्र के साथ-साथ एक जरुरी दास्तावेज है। कई बार आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होता है तो बड़ी परेशानी होती है। इसे रोकने के लिए UDAI ने आधार कार्ड को लॉक करने की नई सुविधा को पेश किया है। लेकिन इसके बारे मे अभी लोगों को कोई जानकारी नहीं है। तो चलिए हम आपको आधार कार्ड को लॉक करने का तरीका बताते है।

- इसके लिए आप सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।

- अब 'My Aadhaar' के टैब पर क्लिक करें।

- अब Aadhaar Services सेक्शन से 'Aadhaar Lock/Unlock' पर क्लिक करें।

- फिर 'Lock UID' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब अपना आधार नंबर, नाम और पिन कोड डालें।

-इसके बाद 'Send OTP' पर क्लिक करें।

- अब ओटीपी डालें। इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

SMS के जरिए इस तरह से लॉक करें आधार कार्ड

- आधार कार्ड से लिंक अपने मोबाइल नंबर से 1947 पर मैसेज भेजना होगा।

- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP और आधार नंबर के आखिरी 4 डिजीट लिखकर 1947 पर भेजें।

- यदि आपका आधार नंबर 123456789012 तो आपको GETOTP 9012 लिखकर मैसेज भेजना होगा।

- ओटीपी आने के बाद LOCKUID OTP के साथ आधार के आखिरी 4 डिजीट लिखकर मैसेज भेजें।

- यदि आपका आधार नंबर 123456789012 है और OTP नंबर 123456 है तो आपको LOCKUID 9012 123456 लिखकर भेजना होगा।

- इसके बाद आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा