Homemade Amla Shampoo: आंवला की मदद से घर पर बनाएं शैम्पू, घुटनों तक लंबे हो जाएंगे बाल

By मिताली जैन | Aug 11, 2024

आंवला सालों से हमारी दादी-नानी के बालों की खूबसूरती का हिस्सा रहा है क्योंकि इसमें विटामिन सी और टैनिन सहित कई खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवला में मौजूद पोषक तत्व बालों को काला, लंबा व घना बनाया जा सकता है। अमूमन यह देखने में आता है कि आंवला को हम मास्क के रूप में इस्तेमाल करते हैं और बालों की केयर करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो आंवला शैम्पू बनाकर भी अपने बालों को पैम्पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों को इन हेयर कलर से दें सैलून जैसा इफेक्ट, मिनटों में मिलेगा मनचाहा शेड्स

आंवला और शिकाकाई शैम्पू

यह शैम्पू बालों को मज़बूत बनाने, रूसी को कम करने और बालों की हेल्दी ग्रोथ में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर

2 बड़े चम्मच शिकाकाई पाउडर

1 बड़ा चम्मच रीठा पाउडर

2 कप पानी

शैम्पू बनाने का तरीका-

एक कटोरी में आंवला, शिकाकाई और रीठा पाउडर मिलाएं।

इस मिश्रण में 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

इस मिश्रण को एक पैन में तब तक गर्म करें जब तक यह उबलने न लगे, फिर आंच कम कर दें और इसे 15-20 मिनट तक उबलने दें।

एक बार हो जाने के बाद, इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें, फिर किसी भी अवशेष को हटाने के लिए तरल को छान लें।

छाने हुए लिक्विड शैम्पू की तरह इस्तेमाल करें। इसे अपने स्कैल्प और बालों में मसाज करें, फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।

आंवला और हिबिस्कस शैम्पू

हिबिस्कस बालों में नेचुरल शाइन लेकर आता है और समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है। जिससे बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर

5-6 हिबिस्कस फूल (ताज़े या सूखे)

1 बड़ा चम्मच रीठा पाउडर

2 कप पानी

शैम्पू बनाने का तरीका-

2 कप पानी उबालें और उसमें आंवला पाउडर, हिबिस्कस फूल और रीठा पाउडर डालें।

इसे 20 मिनट तक उबलने दें।

मिश्रण के ठंडा होने पर इसे छान लें।

इस तरल पदार्थ को शैम्पू की तरह इस्तेमाल करें, इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।

आंवला और नारियल के दूध का शैम्पू

नारियल का दूध बालों को गहराई से पोषण देता है, उन्हें मुलायम बनाता है और रूखेपन को रोकता है।

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर

2 बड़े चम्मच नारियल का दूध

1 बड़ा चम्मच रीठा पाउडर

1 कप पानी

शैम्पू बनाने का तरीका-

एक कटोरी में आंवला पाउडर और रीठा पाउडर मिलाएं।

1 कप पानी डालें और मिश्रण को उबाल लें।

जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें।

अब छाने हुए तरल पदार्थ को नारियल के दूध में मिलाएं।

अब इसे बालों पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें।

अंत में, आप बालों को पानी से अच्छी तरह धो लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

BJP का अभियान SIR की गड़बड़ियों से ध्यान भटकाने की साजिश, बोलीं Kota Neelima

फॉर्म-6 पर Election Commission का स्पष्टीकरण महज शब्दों का खेल: Congress नेता Jairam Ramesh