रोज नमकीन चावल खाकर बोर हो गए हैं, तो कॉर्न पुलाव करें ट्राई, नोट करे रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 11, 2024

सुबह-शाम हर समय एक जैसा खाना खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं। जिस वजह से बाहर का जंक फूड अच्छा लगने लगता है। अगर आप भी घर पर एक ही टाइफ के नमकीन चावल खाकर बोर हो गए हैं तो आप एक बार कॉर्न पुलाव जरुर खाएं। जिन लोगों को स्वीट कॉर्न खाना पसंद हैं उन्हें ये पुलाव जरुर खाना चाहिए। आइए आपको कॉर्न पुलाव बनाने का सबसे इजी तरीका बताते हैं।

- बासमती राइस

- अमेरिकन कॉर्न

- घी या सरसों का तेल 

- प्याज

- अदरक लहसुन का पेस्ट

- नमक

- हरी मिर्च

- लौंग

- गर्म पानी 

- हरा धनिया

- नींबू का रस

- अलग रंग की शिमला मिर्च

- कद्दूकस किया नारियल

कॉर्न पुलाव बनाने की विधि

सबसे पहले आप बासमती चावल को धो ले कम से कम 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद हरी मिर्च, धनिया पत्ती को पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक पैन लें, उसमें जैतून का तेल डालें। फिर तेल गर्म होने पर इसमें डालें जीरा, लौंग, तेज पत्ता, काली मिर्च, कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च का पेस्ट डालें। अब आप इसे अच्छे से भूनें और इसके बाद अमेरिकन कॉर्न डालें। चावल को छान लें और इसे पैन में डालें। अब मिक्स करें और फिर गर्म पानी में थोड़ा नमक डालें और 15 मिनट तक पकाएं। चावल पकने के बाद नींबू का रस डालें। आखिर में आप अलग-अलग रंग की शिमला मिर्च को भून कर डाल दें। धनिया पत्ती और कद्दूकस किया नारियल से गर्निश करें और फिर सर्व करें।

प्रमुख खबरें

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक

तमिलनाडु में Pasumpon स्थित स्मारक पर Muthuramalinga Thevar की 119वीं जयंती मनाई गई