Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

By मिताली जैन | Apr 28, 2024

जब गर्मी का मौसम आता है तो हमारी स्किन अतिरिक्त केयर मांगती है। हालांकि, यह देखने में आता है कि लोग इस मौसम में अपने होंठों को अनदेखा कर देते हैं। जबकि गर्म तापमान और कम नमी के स्तर के कारण होंठ सूख सकते हैं। साथ ही साथ, होंठ सनबर्न के प्रति संवेदनशील होते हैं। हानिकारक यूवी किरणों से होंठों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप अधिक देर तक बाहर रहते हैं तो ऐसे में गर्मी और हवा के संपर्क में आने से होंठ फटने की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Lipstick Type: परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स के लिए नहीं होना होगा परेशान, खरीदने से पहले जरूर जानें ये बातें

नारियल तेल से बनाएं लिप बाम

नारियल तेल गर्मियों में आपके होंठों को नमी प्रदान करके उसका ख्याल रखता है। आप इससे बेहद आसानी से लिप बाम बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

- 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल

- 2 बड़े चम्मच बीवैक्स

- पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल 

लिप बाम बनाने का तरीका-

- सबसे पहले नारियल तेल और बीवैक्स को डबल बॉयलर में एक साथ पिघलाएं।

- एक बार पिघल जाने पर गैस बंद कर दें और इसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करें। 

- मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें और इसे ठंडा होकर जमने दें।

मैंगो बटर और एवोकाडो ऑयल से बनाएं लिप बाम

गर्मी के दिनों में मैंगो बटर और एवोकाडो ऑयल से लिप बाम बनाना अच्छा आइडिया है। 

आवश्यक सामग्री-

- 2 बड़े चम्मच मैंगो बटर

- 1 बड़ा चम्मच एवोकाडो ऑयल

- 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स 

इस्तेमाल का तरीका-

- सबसे पहले मैंगो बटर और बीवैक्स को डबल बॉयलर में पिघलाएं।

- एक बार पिघल जाने पर गैस बंद कर दें और फिर इसमें एवोकाडो ऑयल मिक्स करें।

- अब इसे लिप बाम कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme