Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कन्हा के भोग के लिए बनाएं माखन मिश्री, बस इस तरीके से बनाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 26, 2024

पूरे देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से बनाया जा रहा है। आज यानी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन कन्हा को खुश करने के लिए उनका पसंदीदा भोग माखन मिश्री जरुर बनाते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर इसे भोग के तौर पर विशेष रुप से तैयार किया जाता है। भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ कन्हा के लिए माखन मिश्री का प्रसाद तैयार करते हैं। अगर आप भी इस जन्माष्टमी के दिन केशव का पसंदीदा भोग बनाना चाहते हैं तो हम आपको बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं माखन मिश्री को कैसे बनाएं।

-ताजा घी

-मिश्री

-केसर (दूध में भिगोई हुई)

-इलायची पाउडर

-बादाम (बारीक कटे हुए)

-काजू (बारीक कटे हुए)

- किशमिश

- बर्फ क्यूब्स

माखन मिश्री भोग बनाने का आसान तरीका

- कन्हा के लिए माखन मिश्री का भोग बनाना काफी आसान है। सबसे पहले आप एक बर्तन में ताजा घी डालें। इसके बाद इसमें 6-8 बर्फ के टुकड़े डालें और इसे अच्छे से फेंटते जाएं जब तक यह एकदम मक्खन की तरह सफेद न हो जाए।

- इसके बाद आप फेंटे हुए मक्खन में मिश्री, केसर, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।

- फिर आप इस मिश्रण में बादाम, काजू और किशमिश डालकर मिक्स कर लें।

- गोपाल जी के लिए माखन मिश्री का भोग तैयार हो चुका है। आप चाहे तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?