गर्मी में लू से बचाएगा ये देसी Superfood, घर पर बनाएं Protein Rich चने का सत्तू, जानें विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 17, 2026

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स को पिया जाता है। इस मौसम में सत्तू का शरबत और और लस्सी पीना लोग काफी पसंद करते हैं। यह न केवल स्वाद को मजेदार बनाता है बल्कि सेहत को भी अच्छा बनाता है। सत्तू में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है और इसकी ठंडी तासीर गर्मी से राहत पहुंचाती है। मार्केट में आसानी से सत्तू मिल जाता है लेकिन मिलावट के चलते इसका स्वाद खराब होता और शुद्ध न होने पर यह शरीर को कुछ ज्यादा फायदा नहीं पहुंचाता। अब आप घर पर ही आसानी से सत्तू को तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सत्तू को बनाने के 2 आसान तरीके बताने जा रहे है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

- बाजार से भुने हुए चने लाएं।

- चनों को साफ कर लें जिससे उनमें कोई कंकड न रहे।

- अगर चने थोड़े नरम हों, तो उन्हें कड़ाही में 2-3 मिनट के लिए दोबारा गर्म करें।

- इसके बाद चनों को मिक्सर जार में डालें। मिक्सी को रुक-रुक कर चलाएं, जिससे चने तेल न छोड़े और सत्तू एकदम सूखा और दानेदार बने।

- फिर इसे आखिर में बारीक छलनी से छान लें।

कच्चे चने से सत्तू कैसे बनाएं?

दूसरा तरीका- यदि आप कच्चे चने से सत्तू बना रही हैं, तो इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

- सबसे पहले आप काले चनों को धोकर साफ कर लें। इन्हें थोड़े से पानी और नमक के साथ 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।

- इसके बाद पानी छानकर चनों को धूप या पंखे  के नीचे हल्का सुखा लें।

- अब आप लोहे की कड़ाही में नमक डालकर उसे तेज आंच पर गर्म करें।

- जब नमक बहुत गर्म हो जाए, तो मुट्ठी भर चने डालें। कुछ ही सेकेंड में चने फूटने लगेंगे।

- इस तरह से आप सारे चने को भुन लें और फिर भुने हुए चनों को छानकर अलग रख लें।

- अब इनको मिक्सी में बारीक पीस लें।

घर पर बने सत्तू को कैसे करें स्टोर?

- सत्तू पीसने के बाद उसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

- फिर आप इसको किसी एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें।

- इस तरह यह 2-3 महीने तक खराब नहीं होगा और इसकी सोंधी खुशबू बरकरार रहेगी।

- यदि आप सत्तू का इस्तेमाल सुबह के नाश्ते में नमकीन शरबत बनाने या फिर लिट्टी और पराठे के स्टफिंग के लिए भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस