Raksha Bandhan 2026: बाजार की मिलावट से बचें, घर पर बनाएं Special Kaju Roll की 2 आसान Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 25, 2026

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ चुका है। इन दिनों सभी के घरों में पर्व को लेकर काफी तैयारियां भी चल रही है। रक्षाबंधन फेस्टिवल हो और मिठाई का जिक्र न हो, ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता है। बाजार से आप काजू कतली, बर्फी, रसगुल्ले, गुलाब जामुन और लड्डू जैसी मिठाईयां आती है, लेकिन इनमें खूब मिलावट देखने को मिलती है। अब घर पर ही टेस्टी मिठाई बना सकते हैं। इस बार रक्षाबंधन पर काजू रोल बनाना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वैसे यह दिखने में काफी सुंदर लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं कैसे दो तरीके से काजू रोल बना सकते हैं।

काजू रोल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

काजू रोल की बेसिक लेयर के लिए काजू, चीनी और दूध की जरुरत पड़ती है। इसके अंदर अपनी पसंद की फिलिंग भर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लिए क्या चीजें चाहिए-

-लेयर‍िंग यानी रोल के ल‍िए काजू- 250 ग्राम

-चीनी- 1 कप

-दूध- 1 कप

-इलायची पाउडर- थोड़ा सा

-घी- थोड़ा सा

-फिलिंग के लिए पिस्ता- 1 कप

-पिसी चीनी- 2 से 3 बड़े चम्मच

-मिल्क पाउडर- 1 से 2 बड़े चम्मच

-दूध- जरूरत के अनुसार

-मि‍क्‍स ड्राई फ्रूट्स- 1-2 कप

पहला तरीका- काजू पिस्ता रोल

 - सबसे पहले काजू को मिक्सर में पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि काजू को ज्यादा समय तक पीसे नहीं। वरना उसका तेल निकल जाएगा। फिर पाउडर चिपचिपा हो जाएगा। इसके बाद इसको अच्छे से छान लें।

 - अब आप एक पैन में दूध और चीनी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें। चीनी जब अच्छे से घुल जाए तो इसके बाद काजू का पाउडर डालें और इसे लगातार चलाते रहे। आपको पता चलेगा कि यह मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा हो रहा है। जब मिश्रण पैन के किनारे छोड़ने लगे और आटे जैसा एक साथ इक्ट्ठा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

 - इसको अब थोड़ा होने दें, पूरा ठंडा न होने दें। जब यह हल्का गर्म रह जाए तो मिश्रण को बटर पेपर पर रखकर थोड़ा-सा गूंध लें। अब घी लगे बेलन की मदद से इसकी पतली शीट बेल लें।

 - अब आप पिस्ता फिलिंग तैयार कर लें। पिस्ते को पीसकर इसमें पिसी चीनी और थोड़ा मिल्क पाउडर मिला लें। अब जरुरत के हिसाब से थोड़ा दूध डालकर इसको आटा की तरह बना लें। इसके बाद लंबे रोल जैसा बना लीजिए।

 - काजू की शीट पर पिस्ते का रोल रखे और काजू की लेयर इसके चारों तरफ लपेट दें। जब यह रोल बन जाए, तो बटर पेपर में रोल करके 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि यह सेट हो जाए।

 - इसको फ्रिज से निकालकर रोल के डिजाइन में गोल-गोल काट लें। तैयार है आपका काजू पिस्ता रोल तैयार है। फिर ऊपर से कटे हुए पिस्ता से गार्निश कर सकते हैं।

दूसरा तरीका- ड्राई फ्रूट काजू रोल

 - सबसे पहले आप मिक्स ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें थोड़ी पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिला ले। बाइंडिंग के लिए गुलकंद भी  मिल सकती है। यह ऑप्शनल है।

 - इसके बाद काजू की बेसिक लेयर पहले वाले तरीके से ही तैयार कर लें। जिसके बाद काजू के मिश्रण को बेलकर शीट बना सकते हैं। अब इसके ऊपर तैयार ड्राई फ्रूट्स फिलिंग रख लें। 

 - अब आप फिलिंग को एक तरफ लंबाई में फैला लें और काजू की शीट को धीरे-धीरे फोल्ड करें और रोल बना लें। 

 - फिर बटर पेपर लपेटकर सेट करने के लिए फ्रिज में रख दें। सेट होने के बाद इसे कट कर लें और इसमें चांदी वर्क लगा लें। तैयार है आपके ड्राई फ्रूट्स रोल।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट