Hair Care: महंगे हेयर प्रोडक्ट्स को छोड़िए, कलर्ड बालों के लिए घर पर ही बनाएं ये सीरम

By मिताली जैन | Jul 06, 2025

अक्सर अपने लुक को चेंज करने के लिए हम सभी बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। कभी एक नया हेयरकट तो कभी बालों को कलर करना हमें काफी अच्छा लगता है। एक बार जब बालों को कलर कर दिया जाता है तो पूरा लुक इंस्टेंट चेंज हो जाता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि कलर्ड हेयर देखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ ऐसे बालों को बेहतर तरीके से केयर करने की जरूरत होती है। दरअसल, कलर, ब्लीच या हाइलाइट्स में जो केमिकल्स होते हैं, वो बालों को रूखा व बेजान बना देते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि बालों की स्मूथनेस को बनाए रखने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल किया जाए।

इसे भी पढ़ें: Chunari Print Saree: वॉर्डरोब में शामिल करें चुनरी प्रिंट वाली साड़ियां, दिखेंगी खूबसूरत और स्टाइलिश

हेयर सीरम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए  

- 2 टेबलस्पून आर्गन ऑयल 

- 1 टेबलस्पून जोजोबा ऑयल

- 1 टेबलस्पून नारियल तेल  

- 5 बूंद विटामिन ई ऑयल 

- 5 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 

- 3 बूंद रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल 

हेयर सीरम कैसे बनाएं

- एक छोटा कांच का ड्रॉपर वाला डार्क कलर बॉटल लें। 

- अब इसमें आर्गन, जोजोबा और नारियल तेल डालें। 

- फिर इसमें विटामिन ई और एसेंशियल ऑयल की बूंदें डालें।

- बॉटल बंद करके अच्छे से हिलाएं ताकि सब अच्छे से मिक्स हो जाए।

- इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

हेयर सीरम कैसे लगाएं-

- हेयर सीरम लगाने के लिए सिर्फ 2-3 बूंद सीरम हथेली में लें। 

- हाथों से रगड़कर थोड़ा गर्म करें और फिर बालों के मिड-से लेकर एंड्स तक लगाएं।

- हल्के गीले या सूखे बालों पर लगाएं।

- अगर लीव-इन सीरम की तरह लगा रहे हैं, तो आप इसे स्कैल्प पर ना लगाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

NABARD और NaBFID ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए मिलाया हाथ

Kanpur Training Aircraft Crash: खेत में गिरा विमान, दो PILOTS की दर्दनाक मौत